फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers set up stalls of natural products

Kurukshetra News: किसानों ने प्राकृतिक उत्पादों के लगाए स्टॉल

Sun, 01 Feb 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 01 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers set up stalls of natural products
लाडवा। मुख्य अतिथि को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते आयोजक। वि ज्ञप्ति
लाडवा। जिला स्तरीय प्राकृतिक किसान मेले का शनिवार को आयोजन किया गया, जिसमें प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। किसान सतपाल आर्य एवं हरभजन (शाहाबाद) द्वारा प्राकृतिक उत्पादों जैसे कुल्फी, शक्कर, गुड़, हल्दी आदि का स्टॉल लगाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी रहे। कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद ने प्राकृतिक खेती के महत्व और लाभों पर प्रकाश डाला। उप मंडल कृषि अधिकारी डॉ.जितेंद्र मेहता द्वारा मुख्य अतिथि को कृषि यंत्रों का अवलोकन कराया गया तथा मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा स्टॉल संचालकों से प्रश्न-उत्तर किए गए, जिनका विस्तारपूर्वक उत्तर डॉ. मेहता द्वारा दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. हरिओम ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, लाभों, लागत में कमी, भूमि की उर्वरता बढ़ाने तथा किसानों की आय बढ़ाने के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त डॉ. शशिपाल एवं डॉ. मनीषा ने भी किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं के बारे में सरल एवं प्रभावी ढंग से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में किसानों से प्राकृतिक खेती से संबंधित 10 प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाले किसानों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed