{"_id":"661c66ff46b79f53490a8ec7","slug":"farmers-restlessness-increased-wheat-harvesting-accelerated-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-116747-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: किसानों की बढ़ी बेचैनी, गेहूं कटाई में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: किसानों की बढ़ी बेचैनी, गेहूं कटाई में तेजी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शनिवार देर रात्रि से बदले मौसम के मिजाज से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई। किसानों ने खेतों में खड़ी फसल को काटने का कार्य भी तेज कर दिया है। रविवार को पूरे दिन खेतों में कंबाइन से गेहूं कटाई का कार्य चला। किसानों का मानना है कि यदि बारिश हुई तो उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इसलिए वे जल्द से जल्द फसल को काटकर अनाज मंडी में पहुंचाना चाहते हैं।
उधर, कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन हुआ था, जिसके चलते शनिवार देर शाम से मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए। जबकि जिले भर में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने के आसार बने हुए है। रविवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते खेत से लेकर अनाजमंडियों तक किसान चिंता में डूबे रहे तो वहीं बारिश में पकी फसल खराब होने से बचाव के चलते गेहूं कटाई कार्य भी तेज कर दिया गया।
मंडियों में आवक हुई तेज
गेहूं की फसल की कटाई में तेजी लाने के लिए कंबाइन से खेतों में कटाई की गई, जिसके चलते कटाई के बाद मंडियों में फसलों को लेकर किसान पहुंचे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी जहां सोमवार तक मौसम में बदलाव रहेगा तो वहीं मंगलवार तक आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे।