{"_id":"673ba75f3a8cd5242c0b978a","slug":"farmers-of-the-state-are-satisfied-with-the-work-of-bjp-baroli-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-127091-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के कार्यों से प्रदेश के किसान संतुष्ट : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के कार्यों से प्रदेश के किसान संतुष्ट : बड़ौली
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वर्ष 2014 से प्रदेश में भाजपा की सरकार है और शुरू से ही किसानों के हित में अनेक कार्य किए हैं, जिससे किसान संतुष्ट है। हरियाणा ही पहला प्रदेश हैं, जहां 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। यह दावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने किया।
वे पार्टी कार्यालय में सोमवार शाम को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर कहा कि हरियाणा के किसान पूरी तरह से जागरूक हो चुके हैं तो भाजपा सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का भी भरपूर फायदा उठा रहे हैं।
यहीं नहीं, यहां के किसान अन्नदाता के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमी भी है। ऐसे में यहां फसल अवशेष जलाने के मामले बेहद कम है जबकि प्रदूषण फैलाने में दिल्ली व पंजाब आगे हैं। दूसरी राजनीतिक पार्टियां प्रदूषण को लेकर राजनीति करने में लगी है लेकिन वास्तविकता यह है कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकार ही इस पर नियंत्रण नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
आप किसानों के हित में होने का डिंडौरा पीट रही है जबकि पंजाब में सबसे अधिक मामले किसानों पर दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी राजनीतिक पार्टियां किसान, जवान व पहलवान को आधार बनाकर राजनीति करने के प्रयास में चुनाव से पहले से लगी है लेकिन देश व प्रदेश की जनता उनके झांसे में नहीं आई।
उधर बड़ौली ने इस दौरान सदस्यता अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तो बेहतरी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील राणा ने की।
प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट,प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता,विधायक जगमोहन आनंद,पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा,सुभाष कलसाना, जय भगवान शर्मा,अशोक गुर्जर व राहुल राणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
पार्टी छोड़ने वाले नेता कर रहे अब संपर्क
बड़ौली ने कहा कि चुनाव के समय पार्टी छोड़ने वाले नेता व कार्यकर्ता अब पछता रहे हैं और वे फिर संपर्क कर रहे हैं लेकिन निष्ठा बदलने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं के लिए जगह नहीं है। यह समय आने पर संगठन द्वारा विचार किया जाएगा। उधर उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन है के मूल मंत्र पर भाजपा कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। पार्टी की ओर से प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है और अब तक 10 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। युवाओं में सदस्य बनने के लिए उत्साह बना हुआ है।
पार्टी छोड़ने वालों को पटका पहनाकर शामिल नहीं किया जाएगा : शर्मा
संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के निर्देशानुसार पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग हैं जो चुनाव के वक्त पार्टी छोड़ गए थे वे अब वापिस आना चाहते हैं लेकिन संगठन का यह फैसला सही है कि उन्हें पटका पहनाकर फिर से पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने भी कार्यकर्ताओं में सदस्य्ता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
वहीं सदस्यता अभियान के संयोजक एडवोकेट वेदपाल ने जिले में चल रहे सदस्यता अभियान का पूरा ब्यौरा दिया।