फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers made aware about crop residue management

Kurukshetra News: फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers made aware about crop residue management
इस्माईलाबाद। फसल प्रबंधन को लेकर किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन सलपानी कलां गांव में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को फसल अवशेष न जलाने के बारे में जागरूक किया गया। कृषि विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील मान ने बताया कि आग की घटनाओं के देखते हुए गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया है। फसलों के अवशेषों में आग लगाने से जहां प्रदूषण फैलता है तो वहीं भूमि की उर्वरकता भी नष्ट होती है, इसलिए फसल अवशेषों में आग न लगाकर फसल प्रबंधन को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारियां अभियान के तहत दी जा रही है, साथ ही किसानों को दूसरे किसानों और रिश्तेदारों को भी फसल अवशेष में आग न लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। डॉ. अमन अंटाल व डॉ. आशीष ने किसानों को फानों में आग न लगाने व फसल प्रबंधन का उपयोग करने पर जोर दिया। इस मौके पर खंड प्रौद्योगिकी प्रबंधक डॉ. दलबीर सरपंच गुरजंट सिंह, देवेंद्र सिंह, निहाल सिंह, चमकार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed