फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers looked worried after seeing clouds in the sky

Kurukshetra News: आसमान में बादल देख चिंतित दिखे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers looked worried after seeing clouds in the sky
कुरुक्षेत्र। मौसम में हो रहे बदलाव ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाए तो किसानों के दिलों की धड़कने तेज हो गईं। कारण इस समय खेतों में गेहूं की फसल पकने की ओर है। किसानों का कहना था कि यदि बारिश हुई तो इस बार उन्हें बर्बाद होने से कोई नहीं बचा सकता है। गनीमत रही कि बारिश नहीं हुई तो किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अल सुबह मौसम ने फिर करवट ली, जिसके चलते मौसम में बदलाव नजर आया। सुबह आसमान में बादल छा गए, जिससे ठंड का असर भी बना रहा जबकि दिन निकलते ही धूप भी खिली लेकिन बादल छाने से धूप का असर धीरे-धीरे कम हो गया। मौसम दिनभर बदलता रहा, जिससे कभी आसमान में बादल, कभी धूप खिलती नजर आई जबकि तेज हवाओं का असर भी दिनभर देखने को मिला। 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही धूल भरी हवा लोगों की परेशानियों का कारण बनी रही।
विज्ञापन


वहीं आसमान में बादल छाने से किसानों के चेहरों पर भी मायूसी छा गई। मौसम में बदलाव के चलते बादल छाने से बारिश होने की चिंता किसानों को सताने लगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम साफ रहने के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि जिले में सुबह से बादलों का असर देखने को मिला, जबकि जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई है हालांकि अब अगले सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई के लिए उपयुक्त समय है। किसान ग्रीष्मकालीन फसलों में कद्दू, करेला, भिंडी, लौकी, शिमला मिर्च, टमाटर, बैंगन, खीरा, धनिया की बुवाई कर सकते हैं, जिससे अच्छी आमदनी किसानों को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed