{"_id":"65da498ebab5ab69ee060a24","slug":"farmers-gathered-at-tukar-border-police-and-paramilitary-forces-are-also-ready-keeping-an-eye-on-every-activity-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-114157-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्यूकर बॉर्डर पर जमे किसान, पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवान भी मुस्तैद, हर गतिविधि पर निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्यूकर बॉर्डर पर जमे किसान, पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवान भी मुस्तैद, हर गतिविधि पर निगाहें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। हरियाणा-पंजाब सीमा से सटे ट्यूकर बॉर्डर पर किसानों का मोर्चा जारी है और वे शनिवार को भी जमे रहे। पंजाब के किसान शांतिपूर्वक पुल के नजदीक ही धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं बरती जा रही है। पैदल बॉर्डर क्रॉस करने वाले लोगों पर भी पुलिस और गुप्तचर विभाग की पैनी नजर रहती है। हालांकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनको अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना पड़ा रहा है।
वहीं मारकंडा पुल पर जिला पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल के जवान मुस्तैद हैं। किसानों को रोकने के लिए पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुल पार बैठे किसान जैसे ही पुल की तरफ आने का प्रयास करते हैं, तुरंत फोर्स एक्शन में आ जाती है हालांकि किसानों की ओर से पुल पार करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। यहां किसानों की ओर से दिन-रात का धरना चल रहा है। इसमें दिन के खाने से लेकर चाय तक का इंतजाम लंगर कमेटी कर रही है। किसानों की प्रचार कमेटी धरने पर जुटने के लिए आसपास के गांवों में किसानों को प्रेरित कर रही है।
उधर, मारकंडा पुल पर ही प्रशासन ने 12 लेयर की सुरक्षा दीवार बना रखी है। करीब 25 फुट के बीच में ब्रेकर बनाकर उस पर नुकीले सरिए डाले गए हैं। इसके अलावा भारी-भरकम सीमेंटेड ब्लॉक और पांच फीट ऊंची की सीमेंटेड दीवार दोनों तरफ खड़ी कर उसमें कंक्रीट डाला गया है। इसके बीच में सरिए के साथ कंटीली तार की बाड़ लगाई गई है। प्रशासन ने इस किलेबंदी के पीछे रोड रोलर, वरुण और वज्र वाहन तैनात किए हुए है। आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल और एंबुलेंस की तैनाती की गई है, जिस पर 24 घंटे दो कर्मी ड्यूटी पर तैनात है। इसके अलावा अधोया और कुम्हार माजरा में भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं, धरनारत किसानों की अगुवाई करा रहा किसान संगठन भाकियू शादीपुर ऐलान कर चुका है कि उनका धरना-प्रदर्शन एसकेएम के आदेशानुसार जारी रहेगा। बगैर आदेश के कोई भी किसान पार जाने की कोशिश नहीं करेगा। शंभू बॉर्डर या एसकेएम के आदेश को ही मान्य किया जाएगा।
विज्ञापन
दुकानों पर कामकाज हो रहा प्रभावित : विक्की
दुकानदार विक्की निवासी रोड जागीर ने बताया कि उसकी ट्यूकर बस अड्डे के नजदीक ही सबर्मिसेबल, बोर मरम्मत की दुकान है। प्रशासन के नाकाबंदी करने से उनको काफी परेशानी हो रही है। उनको पैदल दो किलोमीटर का रास्ता पार करना पड़ता है। अगर बाइक से आना हो तो बुधमर से जखवाला से आना पड़ता है, जिससे उनको करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। साथ ही शाम ढलते ही घर की ओर जाना पड़ता है। इससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है।