{"_id":"662aec2c02f47259930cacf7","slug":"farmer-who-reached-grain-market-with-wheat-gets-hit-by-truck-condition-critical-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-117312-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गेहूं लेकर अनाजमंडी पहुंचा किसान ट्रक की चपेट में आया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गेहूं लेकर अनाजमंडी पहुंचा किसान ट्रक की चपेट में आया, हालत गंभीर
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव ठसका मीरां जी वासी मालक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके पिता पूर्ण सिंह अनाजमंडी में गेहूं की फसल बिकवाली के लिए लेकर आए हुए थे। वह अपने पिता को लेने के लिए जब अनाजमंडी में जा रहा था तो ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह नीचे गिर गया। ट्रक का टायर उसकी बाजू पर चढ़ गया। चालक ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गया। लोगों ने उसको ट्रक के नीचे से निकाला। उसके बाद आढ़ती व अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा होने से बचा
शाहाबाद। नेशनल हाइवे पर वीरवार शाम उस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया जब एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। कार सवार समालखा जिला पानीपत वासी विशाल ने बताया कि ट्रक ने उनकी कार को अचानक ही पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। उनके साथ कार में एक व्यक्ति और भी सवार था। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, वहीं एक ऑटो व कार की भी टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो हाईवे पर ही पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को हटवाया। इस हादसे में भी कार व ऑटो में सवार लोग बाल-बाल बच गए।