फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   farmer's planed to stop and garland , but no schdule of train today

किसानों की ट्रेन रोक उसपर माल्यार्पण करने की योजना, मगर आज ट्रेन का कोई शेड्यूल ही नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
farmer's planed to stop and garland , but no schdule of train today
नेशनल हाइवे पर चक्का जाम करने के बाद अब किसान रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। इसके लिए आज भारी संख्या में कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में किसान इकट्ठा होंगे और फिर थानेसर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम करने के लिए कूच करेेंगे। किसान रेल रोककर उस पर फूल मालाएं चढ़ाएंगे और ट्रैक पर चार घंटे प्रदर्शन करेंगे। मगर रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना काल के बाद शुरू हुए रेलगाड़ियों की स्थिति देखें तो वीरवार को कुरुक्षेत्र के थानेसर स्टेशन पर किसी ट्रेन का शेड्यूल ही नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान रेल में सफर कर रहे यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। यात्रियों के लिए चाय व पानी व्यवस्था किसान स्वयं ही करेंगे। उधर, किसानों के रेल रोको अभियान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव जसतेज संधू ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 18 फरवरी को किसान रेल रोककर उस पर माल्यार्पण करेंगे। रेल को माला पहनाने के बाद किसान रेलवे ट्रैक पर ही शांतिपूर्वक धरना देंगे। दोपहर 12 बजे सभी किसान थानेसर रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे ट्रैक को जाम करेंगे। इस दौरान ट्रैक पर आने वाली ट्रेन को चार घंटे तक रोका जाएगा। इस अभियान में जिला कुरुक्षेत्र के ही बल्कि कैथल के किसान भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि किसान रेलवे स्टेशन पर टिकट लेकर प्रवेश करेंगे। चार घंटे के प्रदर्शन के दौरान यात्रियों की सुविधा का भी ख्याल रखा जाएगा। यात्रियों को चाय, पानी, बिस्किट व अन्य खाद्य सामग्री दी जाएगी। इसके लिए किसानों ने प्रबंध कर लिया है। अगर किसानों को रेल के अंदर चाय व पानी वितरित करने की इजाजत मिलती है तो यात्रियों को खाने-पीने का सामान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टोल प्लाजा पर भी जारी रहेगा धरना
रेल रोको अभियान के दौरान थाना व सैनी माजरा टोल प्लाजा पर भी धरना जारी रहेगा। सैनी माजारा टोल प्लाजा पर किसान संयुक्त मोर्चे के प्रस्तावित रेल रोको अभियान को लेकर रणनीति बनाई। इसको लेकर किसानों के बीच करीब दो घंटे बैठक चली। रेल रोकने के लिए दो अलग-अलग टीम की ड्यूटी लगाई गई है। एक टीम अंबाला तो दूसरी टीम कुरुक्षेत्र में रेल रोको अभियान में शामिल होगी। वहीं टोल पर भी धरना जारी रहेगा। इस मौके पर मनजीत सिंह, जसविंद्र सिंह,नछतर सिंह, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
जहां से रास्ता मिले रेलवे ट्रैक पहुंचे किसान
भाकियू के प्रदेश महासचिव जसतेज संधू ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र सहित कैथल के किसान रेल रोको अभियान में हिस्सा लेंगे। किसान एक स्थान पर एकत्रित नहीं होगा बल्कि रेलवे स्टेशन पर ही पहुंचेंगे, जहां अभियान को अंजाम दिया जाएगा।

उधर, थानेसर रेलवे स्टेशन से आज नहीं गुजरेगी कोई रेल
आज थानेसर रेलवे स्टेशन से कोई भी रेल नहीं गुजरेगी। कुरुक्षेत्र जंक्शन स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कोरोना के चलते इस ट्रैक पर केवल जयपुर-चंडीगढ़ रेल ही चल रही है। यह ट्रेन सप्ताह में केवल तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ही चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed