फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   farmer protest on railway track

चार घंटे ट्रैक पर डटे किसान, रेल यात्री रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
farmer protest on railway track
नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करने के 12 दिन बाद किसानों ने वीरवार को रेल रोको आंदोलन के तहत कुरुक्षेत्र जंक्शन के रेलवे ट्रैक पर 11 बजकर 56 मिनट पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आंदोलन के कारण सचखंड एक्सप्रेस 02715, पश्चिम एक्सप्रेस 02926 व 02925, गीता जयंती एक्सप्रेस व इंटर सिटी एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें प्रभावित रही। ट्रेन की आवाजाही रुकने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

हालांकि किसानों की ओर से यात्रियों के लिए चाय, पानी व भोजन की व्यवस्था की गई थी। वहीं जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। स्टेशन के बाहर बज्र वाहन, वाटर कैनन सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा, तो स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान चार घंटे तक प्लेटफार्म से नहीं हटे। तीन डीएसी रविंद्र तोमर, सुभाष चंद्र व आत्मा राम सहित चार थाना प्रभारी हर पल की रिपोर्ट साझा कर रहे थे। वहीं खुफिया विभाग भी अपने अधिकारियों के संपर्क में रहे।
विज्ञापन

सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर क्षेत्र से किसान थीम पार्क में इकट्ठा हुए। यहां किसान नेता बलकार सिंह ने किसानों को रेल रोको आंदोलन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान रेलवे की संपत्ति को हानि नहीं पहुंचाए। अगर ऐसा करते हुए कोई पाया गया तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी किसान काफिला के रूप में नारेबाजी करते हुए वाहनों में 11:52 पर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां जीआरपी प्रभारी जोगिंद्र ने किसानों को रोककर बातचीत की, जिस पर किसानों ने शांतिपूर्वक धरना देने का आश्वासन दिया। 11 बजकर 56 मिनट पर किसानों ने रेलवे ट्रैक पर जाम लगा दिया। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट जैसे गीता जयंती एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र जंक्शन पर रुकी किसान उस ट्रैक पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। यह ट्रेन खजुराहो से चलकर कुरुक्षेत्र पहुंची, जो ट्रेन का आखिरी स्टॉपेज था। यहां से ट्रेन को 3 बजकर 10 मिनट पर खजुराहो के लिए चलना था, लेकिन किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेन 4 बजकर 35 मिनट पर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक केके सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है, आदेशानुसार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। जीआरपी व आरपीएफ की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed