फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmer protest: Haryana Farmers come into support of Punjab Farmers

Kisan Andolan: नहीं बनी बात तो सड़कों पर उतरेंगे हरियाणा के किसान, दिल्ली में दूध-सब्जी तक बंद करने की चेतावनी

Sun, 18 Feb 2024 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 11:35 PM IST
सार

महापंचायत में भाकियू संग अन्य संगठनों ने बड़ी लड़ाई छेड़ने का एलान किया है। बोले कि दिल्ली कूच कर वहां के किसानों और खापों को साथ लेकर दिल्ली का घेराव करेंगे। सभी संगठनों के प्रतिनिधियों का वाट्सअप ग्रुप बनाकर कॉल करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Farmer protest: Haryana Farmers come into support of Punjab Farmers
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्रियों के साथ रविवार की शाम पंजाब के किसान संगठनों की वार्ता असफल रही तो हरियाणा के किसान संगठन और खाप पंचायतें भी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगी। यही नहीं आंदोलन में दिल्ली के किसानों का भी साथ लिया जाएगा। यह निर्णय भाकियू चढ़ूनी गुट की ओर से कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर बुलाई गई महापंचायत में लिया गया है।

विज्ञापन


तय किया गया कि प्रदेश की ओर से यह लड़ाई भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में लड़ी जाएगी, जबकि दिल्ली की खापों और वहां के किसानों के साथ आंदोलन की रणनीति धनखड़ खाप के प्रधान डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में चार सदस्यीय कमेटी द्वारा बनाई जाएगी। महापंचायत में विभिन्न किसान संगठनों के अलावा, धनखड़, कादियान व हुड्डा खापों के साथ-साथ विभिन्न संगठन भी शामिल हुए, जहां हाथ खड़े कर उक्त फैसलों पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन


महापंचायत के बाद गुरनाम चढूनी और सर्वखाप पंचायत के समन्वयक डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी संगठनों के प्रतिनिधियों का वाट्सअप ग्रुप बनाया जाएगा। रविवार को होने वाली सरकार के साथ वार्ता विफल रहने पर सभी को मोबाइल पर ही संपर्क कर अगले दिन सोमवार को ही बड़े आंदोलन की रुपरेखा बनाते हुए किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों ने उन्हें कॉल नहीं किया, लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। सभी किसान एक हैं और एमएसपी सहित सभी की मांगें भी एक ही हैं। इसके लिए हर किसान को लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि वे आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों के समर्थन में ही आंदोलन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार देर शाम होने वाली वार्ता विफल होने पर आंदोलन के लिए पूरे प्रदेश में कॉल की जाएगी, जिसके बाद दिल्ली कूच किया जाएगा। सरकार ने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली नहीं जाने दिया तो दिल्ली के ही किसानों के साथ मिलकर दिल्ली को घेराव किया जाएगा।


दिल्ली में दूध से लेकर सब्जी तक कर देंगे बंद : धनखड़
सर्वखाप पंचायत के समन्वयक डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि रविवार को होने वाली बैठक में सरकार नहीं मानी तो आंदोलन कड़े रूप में चलाया जाएगा। इसमें दिल्ली का दूध से लेकर सब्जी तक सब बंद कर दिया जाएगा। वे लगातार सभी प्रदेशों की खापों के साथ संपर्क में हैं और सभी जगह कॉल दी जाएगी। वहीं चढूनी ने कहा कि किसी भी स्तर पर इस बार आंदोलन को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा और न ही किसान बिना मांगें पूरी हुए वापस होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed