फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmer died due to thunderstrom in Kurukshetra of Haryana

Kurukshetra: आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत

Mon, 29 May 2023 09:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 09:14 PM IST
सार

घटना कुरुक्षेत्र के गांव कठवा की है, सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Farmer died due to thunderstrom in Kurukshetra of Haryana
मृतक श्योराज राणा का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में सोमवार शाम को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई। शाम को किसान का शव खेत में पड़ा हुआ मिला, सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। घटना निकटवर्ती गांव कठवा की है और मृतक की पहचान श्योराज राणा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव में अपने खेतों पर रखवाली और अन्य काम करने के लिए श्योराज राणा दोपहर को घर से निकले थे। शाम करीब पांच बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए, जिससे उसकी मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने के बाद जब नजदीक खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण श्योराज राणा के खेतो में पहुंचे तो देखा श्योराज राणा का शव खेतों में पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed