फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   farmer cleaned track arter protest

प्रदर्शन के बाद रेलवे ट्रैक पर दिखी गंदगी तो किसानों ने की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
farmer cleaned track arter protest
जिलास्तर पर रेल रोको आंदोलन के दौरान किसानों ने कुरुक्षेत्र जंक्शन पर रेलवे ट्रैक को चार घंटे जाम रखा। वहीं प्रदर्शन के बाद रेलवे ट्रैक पर गंदगी होने पर सफाई अभियान भी चलाया। इस दौरान किसानों ने प्लेटफार्म पर आने के लिए टिकट भी नहीं ली। किसानों की ओर से रेल रोककर उसका माल्यार्पण किया जाना था। इस दौरान कोई ट्रेन कुरुक्षेत्र जंक्शन से होकर नहीं गुजरी, क्योंकि पहले ही पांच ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशन पर रोक लिया गया था। हालांकि गीता जयंती एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र जंक्शन पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पहुंची थी। इसके बाद ये ट्रेन 3:10 की बजाय दोपहर 4:35 पर खजुराहो के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को किसान दोपहर 12 बजे से चार मिनट पहले ही यूनियन का झंडा लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर किसान ट्रैक्टर-ट्राली व बोलेरो में चास, पानी, लस्सी व लंगर लेकर स्टेशन पहुंचे। मात्र पांच मिनट के बाद ही किसानों ने लंगर की सेवा शुरू कर दी। देखते ही देखते किसान रेलवे ट्रैक व प्लेटफार्म पर कतार लगाकर बैठ गए। हालांकि किसानों ने स्टेशन पर मौजूद पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ के जवानों को भी खाने का ऑफर दिया, लेकिन ड्यूटी पर तैनात होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। चार घंटे के धरने प्रदर्शन के बाद जब किसान नेताओं ने थर्मोकोल की प्लेट, प्लास्टिक की बोतले व कप इधर-उधर बिखरे देखे तो स्वयं सफाई करने लगे। नेेताओं को सफाई करते हुए अन्य किसान भी उनके साथ जुट गए और कुछ ही देर में स्टेशन परिसर की सफाई करके चले गए। संवाद
विज्ञापन

बगैर टिकट लिए ही प्लेटफॉर्म पहुंचे किसान
किसानों की ओर से प्रायोजित रेल रोको आंदोलन के लिए टिकट लेकर प्लेटफॉर्म आने का दावा किया गया था, लेकिन किसान बगैर टिकट लिए ही अंदर घुस गए और ट्रैक पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां बता दें प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये है। स्टेशन अधीक्षक केके सिंह ने बताया कि उन्होंने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। उन्होंने कहा कि आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed