फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmer agitation's announce in sunheri

सुनहेड़ी में किया किसान आंदोलन का आगाज

Mon, 15 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 15 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer agitation's announce in sunheri
भारतीय किसान यूनियन की 18 फरवरी को चंडीगढ़ में ललकार रैली होगी। यह ऐतिहासिक होगी। यह रैली भाजपा शासन को हिला कर रख देगी। इस रैली के बाद सरकार को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करनी ही पड़ेगी। यह दावा भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष रत्नमान ने किया। वह रविवार को गांव सुनहेड़ी में आयोजित किसानों की पंचायत को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

किसान पंचायत का आयोजन गांव इकाई के प्रधान कर्ण सिंह सुनहेड़ी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें आंदोलित किसानों ने केंद्र और प्रदेश में शासित भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। पंचायत को जिलाध्यक्ष जयपाल नैन, किसान नेता रामदिया फतुहपुर, संजीव आलमपुर ने भी संबोधित किया। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाकियू के तत्वाधान में होने वाली ललकार रैली के लिए प्रदेश के किसानों में जबरदस्त उत्साह है। भाकियू नेता गांव-गांव में दौरे करके किसानों को ललकार रैली के लिए न्योता दे रहे हैं।  यह रैली किसान विरोधी भाजपा सरकार की कमर तोड़ देगी। रैली की अगुवाई भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, किसान आंदोलन प्रभारी युद्वबीर सिंह, पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अजमेर सिंह लक्खोवाल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रत्नमान करेंगे। इस अवसर पर कृष्ण लाल, ऋषि, रामपाल, कर्म सिंह, मेवा सिंह, मामूराम, रामकरण, नाभ सिंह आलमपुर, सुमित सलारपुर, अशोक कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed