फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   farmars protest aginst three odinance

कृषि कानून के विरोध में सांसद के आवास का घेराव कर दिखाए काले झंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
farmars protest aginst three odinance
कुरुक्षेत्र। सांसद निवास के बाहर रोष जताते किसान। - फोटो : Kurukshetra
कृषि कानूनों के विरोध में सरकार के प्रति किसानों को गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को किसानों ने लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी के आवास का घेराव कर उन्हें कालेे झंडे दिखाए। किसानों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तीन कृषि कानूनों की खामियां गिनाते हुए इन्हें जल्द से जल्द वापस लेने को कहा। इससे पहले किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में एकत्रित होकर बैठक की, जिसके उपरांत मंडी में पैदल मार्च निकाल सीधे सेक्टर 3 स्थित सांसद नायब सिंह सैनी के आवास का घेराव करने पहुंचे। सांसद के आवास के बाहर करीब एक घंटा किसानों ने धरना देकर अपना रोष व्यक्त किया। इस दौरान सांसद ने भी घेराव करने पहुंचे किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा कैथल के जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून किसानों को पूरी तरह से बर्बाद करने वाले हैं। पूर देश में इन कानूनों का किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है, लेकिन फिर भी सरकार किसानों की आवाज को अनसुना कर इस कानून को उनके ऊपर थोपने का काम कर रही है। जब तक सरकार इस कानून को वापिस नहीं ले लेती, तब तक किसानों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए महेंद्र ने बताया कि काले झंडे दिखाने पर सांसद नायब सिंह सैनी किसानों से बातचीत करने के लिए पहुंचे, लेकिन वह किसानों के सवालों का जवाब देने में असमर्थ रहे। इस दौरान कैथल के करीब 12 गांव से किसान पहुंचे और वहीं कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के किसान भी इस रोष प्रदर्शन में शामिल रहे। अब आगे आंदोलन को बढ़ाते हुए 14 अक्तूबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे अनाजमंडी कैथल में एमएसपी अधिकार दिवस मनाया जाएगा। उसके बाद 26 व 27 नवंबर का दिल्ली पार्लियामेंट का घेराव भी किया जाएगा। इस मौके पर सचिव सत्यवान मोहन, अभय राम, कमेटी सदस्य सुखपाल खुराना, मांगेराम, सतपाल, ओमप्रकाश व कर्म सिंह बालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed