फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fake medicine found in kurukshetra

पुलिस को घर से बरामद हुई नकली पेस्टीसाइड दवाइयों की 140 पेटियां, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
fake medicine found in kurukshetra
नकली पेस्टीसाइड दवाइयां बेचकर किसानों को ठगने के मामले का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गांव गोबिंद माजरा स्थित एक घर में दबिश देकर नकली दवाइयां, खाली कंपनियों के छपे बॉक्स सहित अन्य सामान को बरामद किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि विभिन्न अपराध माफिया के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने को लेकर अपराध शाखा-2 प्रभारी मलकीत सिंह के नेतृत्व एएसआई सुधीर, हेड कांस्टेबल लखन सिंह, जयपाल और अन्य कर्मियों की टीम पिहोवा, झांसा व इस्माईलाबाद के संदिग्ध क्षेत्रों में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि थाना झांसा के अंतर्गत पड़ने वाले गांव गोबिंद माजरा वासी सतीश पुत्र सावन राम के घर में भारी मात्रा में पेस्टीसाइड दवाइयां रखी हुई हैं तथा उक्त सभी दवाइयां नकली हैं। मास्टर मांइड सतीश नकली पेस्टीसाइड दवाइयां को किसानों को बेचकर भारी भरकम मुनाफा कमा रहा है। मामले की भनक लगते ही पुलिस टीम ने गांव गोबिंद माजरा में पूर्व सरपंच व अन्य लोगों को मामले से अवगत कराते हुए सतीश के घर पर दबिश दी। पुलिस ने तलाशी के दौरान पेस्टीसाइड दवाइयों के साथ-साथ भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के छपे दवाइयां के खाली गत्ता बॉक्स को भी बरामद किया।
विज्ञापन

मामला उजागर होने पर पुलिस टीम ने मौके पर क्वालिटी कंट्रोलर कृषि विभाग के जितेंद्र मैहता, सहायक पौधा संरक्षक अधिकारी अनिल चौहान के अलावा कंपनियों के कई अधिकारी सुनील यादव, महेश व अन्य अधिकारियों को मौके पर जांच के लिए सूचना दी। इन अधिकारियों ने सतीश के घर से बरामद हुई दवाइयां व खाली छपे गत्ता बॉक्सों को जांच करने पर पाया कि उक्त सभी दवाइयां नकली हैं। आरोप है कि सतीश बाहर से सस्ते दामों में नकली पेस्टीसाइड की दवाइयां मंगवाता था और इन्हें महंगे दामों पर बेचकर किसानों को चूना लगाया करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सतीश के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें पिछले साल सीएम फ्लाइंग की टीम ने पिहोवा के अरुणाय रोड पर स्थित पेस्टीसाइड के गोदाम पर छापामारी करके भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की कीटनाशक दवाइयां, खाद, बीच तथा अन्य सामान का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को रंगे हाथ काबू किया था। पूछताछ में पुलिस ने युवकों की निशानदेही पर गोदाम संचालक तुषार गुलाटी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया था।

140 पेटियां हुईं बरामद
पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपी सतीश के घर से विभिन्न कंपनियों का लेवल लगी पेस्टीसाइड की करीब 140 पेटियां बरामद हुई हैं। इन पेटियों में अलग-अलग कंपनियों के करीब तीन हजार पैकेट, कई बोतल व कट्टे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी सतीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed