फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Experts share their views on the benefits of millets as a healthy and sustainable diet

Kurukshetra News: विशेषज्ञों ने स्वस्थ और स्थायी आहार के रूप में मिलेट्स के लाभों पर साझा किए विचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Experts share their views on the benefits of millets as a healthy and sustainable diet
कुरुक्षेत्र। कार्यशाला में हिस्सा लेते सदस्य सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग ने सेंटर फॉर कंटिन्यूइंग एजुकेशन व रूसा 2.0 के सहयोग से मिलेट्स : एक स्थायी स्वस्थ दुनिया के लिए एक दृष्टिकोण विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. अमरजीत सिंह (कम्युनिटी मेडिसिन व स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़) ने की। उन्होंने बताया कि मिलेट्स स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इन्हें मुख्य खाद्य पदार्थों के विकल्प के रूप में आहार में शामिल किया जा सकता है। हालांकि इन्हें पूरी तरह से अन्य अनाजों का स्थान नहीं लेना चाहिए क्योंकि इनमें कुछ विरोधी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मिलेट्स को भिगोने और अंकुरित करने से इनकी पोषक गुणवत्ता बढ़ती है और विरोधी पोषक तत्व कम हो जाते हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र में रूही, अंजलि, स्वाति और महक ने बाजरे को मुख्य सामग्री के रूप में उपयोग करते हुए स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ बाजरे आधारित व्यंजनों की तकनीक और पकाने की बारीकियों को सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में गृह विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने मिलेट्स के महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार, कार्यशाला कोऑर्डिनेटर प्रो. तरविंदर जीत कौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed