फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Exemption in hostel fees given to BPL students stopped, students angry

Kurukshetra News: बीपीएल छात्रों को हॉस्टल फीस में मिलने वाली छूट की बंद, भड़के छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Exemption in hostel fees given to BPL students stopped, students angry
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा बीपीएल विद्यार्थियों को छात्रावास में मिलने वाली छूट को बंद कर दिया गया, जिसके चलते छात्रों में रोष गहरा गया है और यह छूट जारी रखने के लिए डॉक्टर आंबेडकर स्टुडेंट्स फ्रंट ऑफ इंडिया (दासफी) की ओर से रोष मार्च निकाला और कुलपति कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उल्लेखनीय है कि बीपीएल विद्यार्थियों को छात्रावास में मिलने वाली छूट को फिर से लागू किया जाए। दासफी की ओर से मांग को लेकर रोज गार्डन से लेकर कुलपति कार्यालय तक रोष मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

कुलपति कार्यालय पर करीब डेढ़ घंटे तक धरना प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। दासफी अध्यक्ष साहिल बड़सीकरी ने बताया कि प्रशासन की ओर से परिणाम सकारात्मक रहा है, छात्रावास के लिए कट रही फीस को बंद करवा दिया गया है। केवल विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन हो रहा है। उनका कहना है कि जब तक बीपीएल का विकल्प नहीं आ जाता तब तक किसी प्रकार की फीस नहीं कटेगी। उन्होंने कहा कि जिन बीपीएल छात्र ने सामान्य छात्र की भांति फॉर्म अप्लाई कर दिया है तो वहां एडिट का ऑप्शन शामिल किया जाएगा और जिस विद्यार्थी ने सामान्य छात्र की भांति फीस भर दी है तो उसकी फीस को भी वापस किया जाएगा। इस मौके पर सिमरन मुंडे, अंकुश चंडालिया, अमर लोहट ,राहुल नायक, रितु, कांतिलाल, सागर, अभिषेक कुंडू, सूरज लोहट, बंटी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


कमेटी का फैसला आने पर लिया जाएगा निर्णय : प्रो. कुसुम
महिला छात्रावास की चीफ वार्डन प्रो. कुसुम लता का कहना है कि बीपीएल छात्रों को मिलने वाली छूट की पुन: बहाली के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी का फैसला आने पर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed