फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Executive meeting of Haryana State Vaish Mahasammelan in Kurukshetra

Haryana: प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की कार्यकारिणी की बैठक, लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव को लेकर कही ये बात

Sun, 14 May 2023 10:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 10:26 PM IST
सार

बैठक में कहा गया कि वैश्य समाज लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। एक अक्तूबर को जींद में प्रांतीय स्तर विशाल प्रतिनिधि सम्मेलन के आयोजन पर भी चर्चा की गई। विस की 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। 

विज्ञापन
Executive meeting of Haryana State Vaish Mahasammelan in Kurukshetra
सम्मेलन में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में प्रदेश का वैश्य समाज सशक्त भूमिका निभाएगा और सभी राजनीतिक दलों से लोकसभा एवम राज्यसभा की कम से कम एक-एक और विधानसभा की 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की मांग की जायेगी। वैश्य समाज अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करने के लिए एक अक्तूबर को जींद में प्रांतीय स्तर विशाल प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन करेगा।
विज्ञापन


रविवार को एक निजी होटल में हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक में उक्त आशय का प्रस्ताव पारित कर विभिन्न वक्ताओं ने समाज की राजनीतिक एवं सामाजिक सुरक्षा पर बल देते हुए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें एक निश्चित राजनीतिक एजेंडा तैयार कर इस पर समाज को साथ जोड़ने के प्रयास करने होंगे। इसके लिए समाज के समूह बनाकर कमजोर की मदद करनी होगी। बैठक में पूरे प्रदेश में चुन-चुन कर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर लूट एवं गोलीबारी की घटनाओं की निंदा करते हुए व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि हम अपने समाज के नेताओं की कमियां निकालने की बजाय उनका साथ देने का प्रयास करें, तभी समाज आगे बढ़ सकता है। इस दौरान सोनीपत से ब्रह्म प्रकाश गोयल व सुशील जैन सहित पंचकुला से विकास अग्रवाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाने की घोषणा की।

इसके साथ ही कैथल के सुरेश नौच को स्थानीय निकाय सेल का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष मित्रसेन गुप्ता वरुण गुप्ता, सुनील कंसल, सतीश गर्ग, अशोक गर्ग, भूषण गोयल, सुशील कंसल, राजीव गर्ग, विनोद गर्ग ने सभी का स्वागत किया।


कार्यक्रम में तीनों प्रदेश महामंत्री अशोक मित्तल, दुर्गा दत्त गोयल व प्रवीण बंसल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम मित्तल, मेयर करनाल रेणु बाला गुप्ता, सुरेश नौच, सुशील कंसल, बलराम गुप्ता, नरेश जैन, युवा महासम्मेलन के अध्यक्ष मनीष गोयल, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा तायल, सिया राम गोयल, राहुल गर्ग, विकास सिंगला, रवि सिंघल, सुमित गुप्ता, सुरेंद्र गर्ग, संजय डालमिया, शमशेर प्रकाश गोयल, बृज लाल गोयल, रेखा गर्ग, अलका मित्तल, सरोज गर्ग, सुषमा रानी, स्नेहलता, मीना गर्ग, ललित महाजन, हेमंत गोयल, सुशील गोयल, योगेश कंसल, रौनक जैन सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed