फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Exams will be held in both online and offline mode

ऑनलाइन व ऑफलाइन होगी 23 फरवरी से होने वाली स्नातक व अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं, केयू ने जारी की अधिसूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Exams will be held in both online and offline mode
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने 23 फरवरी से स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों की होने वाली परीक्षाओं को ऑनलाइन व ऑफलाइन (ब्लैंडिड मोड) दोनों तरीके से कराने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय के इस फैसले से विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। गत दिवस भी विद्यार्थियों ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आगामी परीक्षा ब्लैंडिड मोड में लेने की मांग रखी थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को स्नातक और अन्य सेमेस्टर की परीक्षाओं से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत
परीक्षार्थियों को 100 प्रतिशत अंकों का पेपर हल करना होगा। परीक्षार्थियों को पेपर पूरा कर गूगल फॉर्म पर अपलोड करने के लिए चार घंटे का समय दिया जाएगा। विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए इस बार भी अपने पेपर की उत्तर-पुस्तिका अपलोड करने के लिए गूगल फार्म का लिंक जारी किया जाएगा, ताकि उत्तर-पुस्तिका भेजने के लिए ई-मेल बाउंस व ई-मेल फेल जैसी किसी भी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। पेपर करने के लिए विद्यार्थियों को ए-फोर साइज के अधिकतम 36 पेजों का प्रयोग करना होगा तथा प्रश्न पत्र डाउनलोड करके परीक्षा संबंधित विवरण व रोल नंबर पेज पर लिखना होगा। इसके अलावा कोई भी परीक्षार्थी अपना मोबाइल नंबर व अन्य कोई भी सूचना अपनी उत्तर-पुस्तिका पर नहीं लिखेगा। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यार्थी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय के विभागों व संबंधित कॉलेजों के सभी परीक्षार्थियों को यूजी के सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए गूगल फॉर्म का लिंक संबंधित विभाग व संस्थान की ओर से भेजा जाएगा और गूगल फार्म के जरिए ही विद्यार्थी अपनी उत्तर-पुस्तिका समय रहते संबंधित विभाग, संस्थान व महाविद्यालय में भेज सकेंगे। विद्यार्थियों को वेबकैम और मोबाइल कैमरे के सामने उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। प्रात: कालीन व सायं कालीन सत्र में होने वाली इन स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाओं में सुबह के सत्र में सवा नौ बजे और सायं सत्र के लिए सवा एक बजे ईमेल के माध्यम से संबंधित विभाग/संस्थान व कॉलेज में भेजे जाएंगे। इसके बाद संबंधित विभाग, संस्थान व महाविद्यालय द्वारा साढ़े नौ बजे और दोपहर के सत्र में डेढ़ बजे तक प्रश्न-पत्र ई-मेल, व्हाट्सएप व अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक एप के माध्यम से परीक्षार्थी के पास भेजा जाएगा। इन परीक्षाओं के लिए संबंधित महाविद्यालय/संस्थान द्वारा परीक्षा केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए जाएंगे और 20 विद्यार्थियों के ऊपर एक निरीक्षक नियुक्त किया जाएगा, जोकि सभी विद्यार्थियों की गूगल मीट और व्हाट्सअप के माध्यम से निगरानी रखेगा। शिक्षकों को इसका रिकॉर्ड तीन महीने तक संभालकर रखना होगा, ताकि जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय द्वारा इसकी जांच की जा सके।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से परीक्षा दे सकता हैं। इसके लिए विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों व निदेशकों को परीक्षार्थियों से विकल्प लेना होगा कि वे परीक्षा किस माध्यम से देना चाहते हैं। दूर-दराज व अन्य प्रदेशों में रहने वाले पूर्व छात्र को परीक्षा देने के लिए स्वयं को विभाग, संस्थान व महाविद्यालय में ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, जिसके लिए 50 रुपये शुल्क जमा कराने होंगे। पंजीकरण के बाद परीक्षार्थी को समय रहते प्रश्न पत्र सुबह व दोपहर सत्र वाले परीक्षा वाले दिन उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैंडिड मोड में भी होंगी परीक्षाएं, विवि की तैयारी पूरी : डॉ. हुकम सिंह
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने परीक्षा स्टैंडिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर इस बार भी ब्लैंडिड मोड में परीक्षा लेने की योजना बनाई है। इससे संबंधित अधिसूचना सभी विभागाध्यक्ष, प्राचार्यों एवं निदेशकों को ईमेल के माध्यम से जारी की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed