{"_id":"66ca766a68881c5e58037284","slug":"examination-for-the-post-of-constable-in-police-department-today-9750-candidates-will-appear-at-34-centers-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-123077-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिस विभाग में सिपाही पद के लिए परीक्षा आज, 34 केंद्रों पर 9750 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिस विभाग में सिपाही पद के लिए परीक्षा आज, 34 केंद्रों पर 9750 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से पुलिस विभाग की महिला व पुलिस सिपाही पुरुष पद की परीक्षाओं का आयोजन 25 अगस्त को होगा, जिसके लिए जिले में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 9750 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह के सत्र में सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। चार अधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट व 12 अधिकारियों को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया तो वहीं अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक में आयोग के सदस्य कपिल अतरेजा ने चर्चा की और परीक्षा केंद्रों में तमाम व्यवस्थाएं समय रहते पूरा करवाने के लिए निर्देशित किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में महिला व पुलिस विभाग के सिपाही पद की परीक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। उधर परीक्षा को निष्पक्ष कराने को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश देते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यापक व्यवस्था हो, सभी परीक्षा केंद्रों को साफ-सुथरा किया जाए, शौचालय की व्यवस्था हो, पीने के पानी का उचित प्रबंध होने चाहिए।
डीएफओ कुलविंदर, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईन सुमित, पीडब्ल्यूडी-दो के एक्सईन अमित मैहला व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर-एक के एक्सईन राज कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं यूएचबीवीएन पिहोवा के एक्सईन भूपिंद्र सिंह, एमसी थानेसर के एक्सईन सुरिंद्र सिंह एलडीएम मलकीत सिंह, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर-दो के एसडीओ यशपाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पांच अधिकारियों को जोनल व डयूटी मजिस्ट्रेट के रूप में रिजर्व रखा गया है, जिनमें पंचायती राज थानेसर के एक्सईन अमन व यूएचबीवीएन के एक्सईन मेहताब सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट व एचएलडीबी के जीवीएच गुरदेव राज, एचएलडीबी के जीवीएच कृष्ण लाल, एचएसएएमबी के सतीश कुमार को डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर रिजर्व रखा गया है।