{"_id":"6930942b6be6970d8e0b8326","slug":"everything-about-khatu-wale-is-unique-the-atmosphere-was-filled-with-devotion-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-146380-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खाटू वाले की हर बात अनोखी... भजन से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खाटू वाले की हर बात अनोखी... भजन से बांधा समा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीखाटूश्याम संकीर्तन में भाग लेती महिला श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से खाटू धाम मंदिर में मंगलवार रात्रि को श्री श्याम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया। संकीर्तन में भजनों पर श्याम प्रेमी झूमते नजर आए। भजन गायकों ने खाटू वाले की हर बात अनोखी भजन गाकर समा बांधा।
समिति के प्रधान सुभाष सुखीजा और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि द्वादश के उपलक्ष्य में हुए इस संकीर्तन में मुख्य यजमान सतीश कुमार और तिलकराज सहित समिति सदस्यों ने श्याम पूजन किया। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प शृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में रोहतक से गायक मोहन लाल ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई जिनमें तू किरपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा..., दरबार अनोखा, सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी..., देर न करो न करो इंतजार श्याम जी के चरणों से कर ले तू प्यार..., शायद मेरे बाबा को ख्याल हमारा आया है इसलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है... और जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है उस चौखट के हम सेवादार हैं... इत्यादि भजन सराहे गए। देर रात्रि तक चले भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ।
समिति पदाधिकारियों ने श्याम भक्तों से निवेदन किया कि मंदिर विस्तार के लिए करवाए जा रहे निर्माण कार्य में सभी तन-मन-धन से सहयोग करें। संकीर्तन में श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। संकीर्तन के बाद आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प शृंगार भक्तों को प्रदान किया गया। मान्यता है कि पुष्प शृंगार से सभी बाधाएं दूर होती हैं। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, उप प्रधान एलडी कांबोज, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, कृष्ण कुमार, अंशु, अनमोल, गौरव, शंटी, अंशुमान और राजीव बारना आदि मौजूद रहे।