फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Every home tricolor campaign will be implemented in three phases till Independence Day: Mahavir Prasad

स्वतंत्रता दिवस तक तीन चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान : महावीर प्रसाद

Mon, 04 Aug 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 04 Aug 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Every home tricolor campaign will be implemented in three phases till Independence Day: Mahavir Prasad
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त महावीर प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान इस बार भी पूरे जोश के साथ मनाया जाएगा। यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शृंखला में लगातार चौथे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 15 अगस्त तक तीन चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में आठ अगस्त तक स्कूलों की दीवारों को तिरंगे की प्रेरणा से सजाया जाएगा, साथ ही रंगोली प्रतियोगिताएं, तिरंगा राखी निर्माण, सैनिकों को आभार पत्र भेजने जैसी देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी। दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में भव्य तिरंगा मेला और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मेले में स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों द्वारा तिरंगे रंगों से प्रेरित वस्तुएं और स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इसके साथ ही एनसीसी, एनएसएस, पुलिस विभाग व अन्य संगठनों की सहभागिता से तिरंगा बाइक रैली और साइकिल रैली भी निकाली जाएंगी। तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच हर सरकारी भवन, स्कूल और कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रमुख इमारतों को तिरंगे रंग की रोशनी से सजाया जाएगा। आम नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान केवल ध्वजारोहण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, छात्रों और आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए पूरे उत्साह से स्वतंत्रता दिवस मनाएं। इसके साथ ही उन्होंने झंडा फहराने के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि तिरंगा केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही फहराया जाए और रात को केवल विशेष परिस्थितियों में ही झंडा फहराया जाए। फटा या झुका हुआ झंडा न लगाया जाए और झंडे को कभी फेंकें नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक तह करके रखें। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन बनाएं और अपने राष्ट्र के गौरव का प्रतीक तिरंगा पूरे सम्मान के साथ अपने घरों पर फहराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed