{"_id":"6aee39fcbcf407283b06cf54","slug":"even-six-days-after-the-presidents-visit-the-anta-sports-ground-remains-covered-with-paver-blocks-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163812-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राष्ट्रपति के दौरे के छह दिन बाद भी पेवर ब्लॉक से अंटा खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राष्ट्रपति के दौरे के छह दिन बाद भी पेवर ब्लॉक से अंटा खेल मैदान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पेवर ब्लॉक से अंटा पड़ा केयू का खेल मैदान। संवाद
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति के दौरे के छह दिन बाद भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) का खेल मैदान पेवर ब्लॉक और निर्माण सामग्री से अंटा पड़ा है। हेलीपैड के लिए बिछाए गए ब्लॉक नहीं हटाए जाने से खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। मैदान में जगह-जगह रेत, बजरी और मोटे पत्थर पड़े हैं। वहीं, रनिंग ट्रैक की हालत भी पहले से खराब हो गई है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति के दौरे के लिए मैदान में तीन हेलीपैड बनाए गए थे। इनके बीच करीब 20 फीट चौड़ी सड़क भी तैयार की गई, जिसमें लगभग 1.20 लाख पेवर ब्लॉक लगाए गए। हालांकि राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर न यहां उतरा और न ही यहां से उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर को अंबाला में उतारा गया था। इसके बावजूद मैदान को अब तक साफ नहीं किया गया है। खिलाड़ियों का कहना है कि इससे पहले प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान भी इसी मैदान में हेलीपैड बनाया गया था। उस समय मैदान को दोबारा खेलने लायक बनाने में करीब दो साल लग गए थे। लेकिन वीवीआईपी दौरे से हालत बिगड़ गई।
हॉस्टल के छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में दो मैदान हैं। स्कूल के मैदान में प्रवेश की परेशानी है, जबकि मुख्य मैदान की हालत ऐसी है कि पैदल चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में खेल निदेशक डॉ. सुरेंद्र तंवर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और कार्यालय में भी नहीं मिले। वहीं, एक्सईएन ऋषि सचदेवा ने बताया कि ब्लॉक, रेत और पत्थर जल्द हटवा दिए जाएंगे। लेबर की कमी के कारण काम में देरी हुई है। सोमवार के बाद मैदान खाली कर दिया जाएगा।