{"_id":"655e64d485d5bf6b2c0bc8aa","slug":"even-after-three-rounds-of-counselling-99-bams-seats-remained-vacant-in-eight-ayurvedic-colleges-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-8952-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तीन दौर की काउंसलिंग के बाद भी आठ आयुर्वेदिक कॉलेजों में खाली रह गईं बीएएमएस की 99 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तीन दौर की काउंसलिंग के बाद भी आठ आयुर्वेदिक कॉलेजों में खाली रह गईं बीएएमएस की 99 सीटें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में तीन दौर की ऑनलाइन काउंसलिंग के बावजूद भी बीएएमएस की 99 सीटें खाली रह गईं। अब इन्हें भरने के लिए श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की ओर से 24 दिसंबर को भौतिक उपस्थिति काउंसलिंग तय की है। इसके आधार पर ही अब इन सीटों पर दाखिला किया जाएगा। देश व प्रदेश के विद्यार्थियों को 24 दिसंबर सुबह नौ बजे तक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। मेधा सूची दोपहर तक प्रदर्शित कर दी जाएगी।
शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता एवं ड्राफ्ट एंड काउंसलिंग कमेटी के संयोजक डॉ. शंभू दयाल ने बताया कि इस वर्ष बीएएमएस में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का औसत पहले से कई गुणा बढ़ा है। तीन दौर की काउंसलिंग हो चुकी है जिसके बाद आयुष विवि के कैंपस कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय समेत 13 कॉलेजों में कुल 1012 सीटें हैं। इनमें से आठ कॉलेज में 99 सीटें खाली रह गई हैं, जिसके लिए भौतिक उपस्थिति आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। उन्होंने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक दाखिला कमेटी द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा व फीस जमा होगी। अगर इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो उसके लिए 28 दिसंबर को दूसरा उपस्थिति राउंड रखा जाएगा।
प्रो. डॉ. शंभू दयाल ने बताया कि तीन दौर की काउंसलिंग के बाद सिरसा के आयु ज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल की 29 सीटें रिक्त रह गई हैं, इसके साथ ही गुरुग्राम के फैकल्टी ऑफ इंडियन मेडिसिन सिस्टम एसजीटी विश्वविद्यालय की दो, जींद के गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज में दो, जगाधरी के चौधरी देवीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज में एक, हिसार के नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एवं अस्पताल में तीन, बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री महिला आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में एक और रोहतक के गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल की सात सीटें खाली हैं। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा महम के सत्य मेडिकल कॉलेज को सत्र 2023-24 के लिए मान्यता प्रदान की गई है। जिसकी 60 सीटों की काउंसलिंग भी आयुष विवि के द्वारा ही कराई जाएगी।