फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Even after three days, the attacker is still out of reach of the police.

Kurukshetra News: तीन दिन बाद भी हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Even after three days, the attacker is still out of reach of the police.
कुरुक्षेत्र। उमरी गांव में शुक्रवार देर शाम घर में घुसकर 48 वर्षीय ट्रक चालक सुभाष की हत्या करने के मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वारदात से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दो युवक सुभाष के घर से निकलने के बाद फायरिंग करते हैं। फायरिंग के बाद युवक बाइक पर फरार हो जाते हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ चल रही है। सीआईए सहित कुल चार टीमें मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर पुलिस को दिए बयान में सुमन ने बताया कि करीब चार महीने पहले उनकी गर्वित उर्फ प्रिंस, शुभम उर्फ काली उर्फ शिवम सेक्टर-तीन तथा हिमांशु निवासी डेकी जिला सहारनपुर के साथ लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इसमें शिवम व गर्वित को चोट लगी थी। इस मामले में उसके पति सुभाष, भाई अनुज व चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से ग्रवित, शिवम, हिमांशु और गौरव उनके साथ रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम करीब 5.20 बजे पर दो बाइक पर गर्वित, शिवम, हिमांशु, गौरव तथा केशव उनके घर आए थे। गर्वित, शिवम, हिमांशु उनके घर में दाखिल हुए और उसके पति सुभाष, बेटी खुशी और उस पर फायरिंग कर दी थी। उसमें उसके पति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हमले में उसे भी गोलियां लगी थी, जबकि उसकी बेटी खुशी बाल-बाल बच गई। शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों को नामजद कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



हमलावरों की हुई पहचान
सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार का कहना है कि पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही हमलावर उनकी गिरफ्त में होंगे।

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरूद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार द्वारा आय

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरूद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार द्वारा आय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed