फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Even after seven months the lights did not shine, Kurukshetra

सात माह बाद भी नहीं जगमगाई लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Even after seven months the lights did not shine, Kurukshetra
कुरुक्षेत्र रोड पर बंद पड़ी लगाई गई लाइटें। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड, अंबाला रोड और कैथल रोड को जगमग करने के लिए सेंट्रल वर्ज पर आधुनिक सिस्टम से लैस लगी नई लाइटें सफेद हाथी साबित हो रही है। सात माह बीत बाद भी यह लाइटें रोशन नहीं हो सकी, क्योंकि पीडब्ल्यूडी इन लाइटों के बिजली के कनेक्शन करना ही भूल गया। इसके साथ ही लाइटें लगाने के लिए सेंट्रल वर्ज से उखाड़े गए ब्लॉक भी पीडब्ल्यूडी ने वर्ज पर ही छोड़ दिए। उनको भी अभी तक लगाया नहीं गया है।
पिहोवा के अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल रोड पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 300 आधुनिक उपकरण से लैस लाइटें लगाई गई थी। इन लाइटों को कुरुक्षेत्र में थर्ड गेट से पिपली तक लगी लाइटों की तर्ज पर लगाया गया था। सेंट्रल वर्ज के साथ कई जगह पर सड़क के दोनों ओर भी लाइटें लगाई गई थी। सात महीने बीतने के बाद भी इन लाइटों के कनेक्शन नहीं किए गए।
विज्ञापन

इनको लाइट मैनेजमेंट सिस्टम के साथ जोड़ा जाना है। इस सिस्टम से लाइटें अपने आप ही स्विच ऑन और ऑफ हुआ करेगी। अब शाम ढलते ही इन सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। हालांकि इन रोड से अभी पुरानी लाइटों को हटाया नहीं गया है। अभी भी पुरानी लाइटें काम कर रही हैं, मगर कई जगह पर लाइटें खराब हो चुकी है और वहां अंधेरा होने के कारण हादसे घटित हो रहे हैं। इन हादसों की एक बड़ी वजह बेसहारा गोवंश भी हैं, क्योंकि इन गोवंश सड़क पर डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीडब्ल्यूडी ने लाइटें लगाने के लिए इन रोड पर बने सेंट्रल वर्ज से ब्लॉक को उखाड़ा था। लाइटें लगने के बाद विभाग ने इन ब्लॉक को दोबारा वर्ज पर लगाना जरूरी नहीं समझा। नतीजन, वर्ज पर बिखरे पड़े ब्लॉक हादसों को न्योता दे रहे हैं। कई बार पैदल सड़क क्रॉस करते समय लोग ब्लॉक के कारण गिर जाते हैं।

अगले सप्ताह रोशन होंगी लाइटें : पवार
पीडब्ल्यूडी के इलेक्ट्रिक विंग के एसडीओ आरएस पवार ने बताया कि जल्द ही सेंट्रल वर्ज की लाइटों के कनेक्शन दिए जाएंगे। अगले सप्ताह तक इन लाइटों को शुरू करा दिया जाएगा। इसमें पालिका का सहयोग लिया जाएगा। वहीं सेंट्रल वर्ज के अलावा साइडों पर लगी लाइटों के कनेक्शन के लिए पालिका द्वारा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed