{"_id":"668743d525f372704f0eb3f6","slug":"even-after-finding-two-cases-of-dengue-sampling-has-not-started-yet-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-120439-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डेंगू के दो केस मिलने के बाद भी अब तक सैंपलिंग शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डेंगू के दो केस मिलने के बाद भी अब तक सैंपलिंग शुरू नहीं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मानसून शुरू होते ही मच्छर जनित रोग दस्तक देने लगे हैं। जिले में डेंगू के दो पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिनका उपचार चंडीगढ़ और अंबाला में उपचार चल रहा है।
इसके बावजूद अभी विभाग ने डेंगू संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेना शुरू नहीं किया है। आशंका जताई जा रही है कि सैंपलिंग शुरू होने पर डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़ना शुरू हो जाएगा। विभाग का कहना है कि डेंगू के लक्षण नजर आने पर मरीज का सैंपल लिया जाता है या फिर मरीज अस्पताल में आकर जांच करा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए एलएनजेपी समेत सीएचसी और पीएचसी स्तर पर डेंगू वार्ड स्थापित कर दिए हैं। वहीं दो दिन से रुक-रुक हो रही बारिश ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि बारिश से खाली जगह, प्लॉट और गड्ढों में पानी जमा हो चुका है। इसमें मच्छरों की तादाद बढ़ने लगी है। इस स्थिति से निपटने के लिए ब्रीडिंग चेकर टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्रीडिंग चेकर टीम इन जगहों पर एंटी लारवा गतिविधियां चला रही है। वहीं दूसरी टीम डेंगू के लारवा की जांच के लिए घर, टंकी, कूलर, टैंक, गमले, टूटे बर्तन और बेकार पड़े टायरों की जांच कर रही है। अब तक टीम 3,68,769 घर, 1,29,677 कूलर और 53,666 कंटेनर की जांच कर चुकी है। जांच के दौरान टीम को 152 जगह से डेंगू का लारवा मिल चुका है। जांच के साथ टीम 74 घरों को नोटिस दे चुकी है। खास बात यह है कि अभी विभाग की ओर से डेंगू की जांच के लिए सैंपलिंग शुरू नहीं की गई है। सिर्फ बुखार से पीड़ित लोगों की रक्त पट्टिकाएं बनाई जा रही हैं। विभाग का दावा है कि इस दौरान कोई डेंगू संदिग्ध या लक्षण का मामला मिलेगा तो उसके सैंपल लेकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
सीएचसी और पीएचसी स्तर पर है तैयारी : डॉ. सभ्रवाल
जिला मलेरिया अधिकारी एवं उप-सिविल सर्जन डाॅ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। जिले में एलएनजेपी अस्पताल समेत सीएचसी और पीएचसी स्तर पर डेंगू वार्ड बनाकर 58 बेड स्थापित किए गए हैं। जिले में मिले दोनों पॉजिटिव मामले की सूचना चंडीगढ़ और अंबाला से प्राप्त हुई थी। जिले के इस्माईलाबाद और रावा गांव के मरीज पहले से ही दूसरे जिलों में उपचाराधीन हैं।