फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Even after 36 hours, the broken track of Rakshi river remained as it was, the victims' families did not get any help

Kurukshetra News: 36 घंटे बाद भी राक्षी नदी की टूटी पटरी जस की तस, पीड़ित परिवारों को नहीं मिली कोई मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Even after 36 hours, the broken track of Rakshi river remained as it was, the victims' families did not get any help
लाडवा। राक्षी नदी की टूटी पटरी को 36 घंटे से ज्यादा समय हो गया जहां से पानी का बहाव लगातार जारी है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद न तो पटरी का टूटा हिस्सा ठीक हुआ और न हीं पानी का बहाव देर शाम तक कम हो सका। जिससे आसपास के लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

वही बेघर हुए भीमा के परिवार को 36 घंटे बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई भी मदद नहीं मिली है। कुलदीप, बीमा तथा पूजा आदि ने बताया कि उनका परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का जीवन-यापन करता है। नदी का तटबंध टूटने से उनका घर पूरी तरह पानी में डूब गया है जिससे घर के ढहने का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि घर में रखा सारा सामान खराब हो गया है। इतना ही नहीं पशुओं के लिए रखा सूखा चारा भी पानी की भेंट चढ़ गया जिससे पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




24 घंटे रहे भूखे, फिर पड़ोस से लिया गैस सिलिंडर
पीड़ित परिवार की महिला पूजा ने बताया कि नदी के अचानक टूटने से उनको अपनी जान के लाले पड़ गए थे। जल्दबाजी में खाने-पीने के साथ घर में रखा सिलिंडर भी घर के अंदर पानी में ही फंस गया। छोटे बच्चों के भूख के मारे बिलखने से दूरदराज पड़ोस से सिलिंडर उधार लेकर आए। पीड़ित परिवार ने बताया कि न तो उनके पास खाने की चीजें बची थी और न ही कोई अन्य साधन। नदी के टूटने के बाद कुछ नेता व अधिकारी आए जरूर थे लेकिन फोटो खिंचवा कर चले गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से खाने-पीने व अन्य कोई मदद उन्हें नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed