फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Europe sent lakhs in place of America, contact with young man is not happening for four months

Kurukshetra News: लाखों लेकर अमेरिका की जगह भेजा यूरोप, चार माह से नहीं हो रहा युवक से संपर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Europe sent lakhs in place of America, contact with young man is not happening for four months
कुरुक्षेत्र। एजेंट ने अमेरिका के नाम पर 28 लाख रुपये लेकर एक युवक को यूरोप भेज दिया। युवक यूरोप में पिछले चार माह से लापता है। उसके परिजन किसी अनहोनी की आशंका से घबराए हुए हैं। मार्च के बाद उनकी बेटे से कोई बातचीत नहीं हुई और न उसकी कोई जानकारी उन तक पहुंची।
विज्ञापन

लखविंद्र सिंह निवासी गांव उरलाना जिला कैथल ने थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में बताया कि एजेंट जरनैल सिंह निवासी मुर्तजापुर ने उसके बेटे हर्षप्रीत को अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में उसने 30 लाख रुपये मांगे थे। उस पर भरोसा करके उसने आरोपी के अकाउंट में गूगल-पे के जरिए 40 हजार, तीन लाख अकाउंट और सात लाख रुपये नकद दिए थे। उसके बाद आरोपी ने उसके बेटे को दिल्ली से दुबई भेज दिया। यहां पर भी आरोपी ने उससे 5.90 लाख रुपये मांगे, जिसमें उसने दो लाख रुपये उसके अकाउंट में ट्रांसफर किए और 3.90 लाख रुपये आरोपी चीका आकर ले गया था। फिर आरोपी ने 4.70 लाख रुपये लेकर उसके बेटे को बेलारूस भेज दिया, जहां पहुंचने पर आगे निकालने के लिए छह लाख रुपये मांगे। इस दौरान उसकी बेटे के साथ बातचीत होती रही। बातचीत के बाद आरोपी चीका में आकर उससे छह लाख रुपये नकद ले गया, मगर उसके बाद हर्षप्रीत लापता हो गया। करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। वहीं आरोपी दावा कर रहा है कि हर्षप्रीत पोलैंड के किसी शिविर में रुका है, मगर उस बारे में भी आरोपी बताने पर टालमटोल कर रहा है। उनको अपने बेटे की काफी चिंता हो रही है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420, 406 और इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed