फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Escort vehicle of Minister of State's convoy overturns due to tire burst, one policeman injured

Kurukshetra News: टायर फटने से पलटी राज्यमंत्री के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी, एक पुलिसकर्मी जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Escort vehicle of Minister of State's convoy overturns due to tire burst, one policeman injured
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर सैंसा गांव के निकट शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी पलटने से एक पुलिस कम बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे में जवान के तीन अन्य साथी भी चोटिल हो गए। हादसे का पता चलते ही विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी अपना काफिला रोक लिया और घायल कर्मियों को एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे कुरुक्षेत्र और वहां से मोहाली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और राज्यमंत्री सुभाष सुधा अपने काफिले के साथ चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ कार्यकर्ता सम्मेलन मेें हिस्सा लेने जा रहे थे। सुबह करीब सवा 11 बजे उनका काफिला एनएच 152 डी पर पहुंचा तो उनके काफिले ने शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी का टायर फट गया। इससे गाड़ी बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा कर पलट गई। इसमें सवार पुलिस कर्मी एसआई वेदपाल, हेड कॉन्स्टेबल श्रवण कुमार, युवराज और संजीव कुमार चोटिल हो गए। इसमें संजीव कुमार को ज्यादा चोट लगी। उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए पिहोवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल दाखिल कराया गया है। यहां से उनको मोहाली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने अपना महेंद्रगढ़ का कार्यक्रम रद्द कर दिया। जवान के निजी अस्पताल पहुंचते ही राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे में जख्मी हुए पुलिस कमांडो संजीव कुमार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। फिलहाल संजीव कुमार का इलाज मोहाली के निजी अस्पताल में चल रहा है। राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि गाड़ी का टायर फटने और एक्सल टूटने से हादसा हुआ है। इसमें उनके एक जवान संजीव कुमार को ज्यादा चोट लगी है। वैसे वह ठीक है और उनका उपचार चल रहा है साथ ही हादसे की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed