फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Engineer son killed his mother and kept her body in the house for two days

Kurukshetra News: इंजीनियर बेटे ने मां की हत्या कर घर में दो दिन रखा शव

Sun, 09 Jun 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 09 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Engineer son killed his mother and kept her body in the house for two days
शाहाबाद। सेक्टर-एक के हुडा पार्ट-दो के मकान 403 में रह रहे एक इंजीनियर ने अपनी बुजुर्ग मां की गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह घर के ऊपरी मंजिल में रह रहे आरोपी के बड़े भाई के परिवार को कमरे से दुर्गंध आई तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मोहित अग्रवाल को काबू कर लिया। आरोपी ने इस वारदात को करीब दो दिन पहले अंजाम दिया और शव को घर में बेड पर ही छोड़ दिया। प्रारंभिक तौर पर वारदात के पीछे मां-बेटे के बीच गृह क्लेश माना जा रहा है। मृतक की शिनाख्त कृष्णा 55 साल के रूप में हुई है। आरोपी अंबाला बीएसएनएल में बतौर इंजीनियर कार्यरत बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर में एक मेडिकल की दुकान पर बतौर सहायक कार्य करता है। उसके पिता दुर्गादास की मौत करीब आठ साल पहले हो चुकी है। वह अपने परिवार के साथ मकान में ऊपरी मंजिल जबकि उसका छोटा भाई मां के साथ नीचे रहता है। आपसी मनमुटाव होने के कारण उसका भाई के घर आना-जाना बंद है। इस वजह से वे माता और छोटे भाई के लड़ाई-झगड़े में दखलअंदाजी नहीं करते थे। शुक्रवार शाम से उनको नीचे के कमरे से दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने सोचा कि नीचे के कमरे में कोई चूहा मर गया होगा, जिससे दुर्गंध आ रही है, लेकिन सुबह तक यह दुर्गंध ज्यादा तेज हो गई थी। वह इसे नजरअंदाज करके अपने काम पर चला गया था। कुछ देर उसकी पत्नी ने उसे कॉल कर बताया कि नीचे बहुत ज्यादा दुर्गंध आ रही है और मोहित भी शोर मचा रहा है। इसलिए उसकी पत्नी ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खुलवाया तो बुजुर्ग महिला की मौत का पता चला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

हुडा चौकी के प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है। विसरा भी केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। आरोपी ने कबूल किया कि उसकी अपनी मां से मारपीट हुई थी। इसके बाद उसने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed