Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Engineer falls from roof while trying to escape monkeys; sustains fractures in arms and legs

Kurukshetra News: बंदरों से बचने के प्रयास में छत से गिरा इंजीनियर, हाथ-पैर में फ्रैक्चर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Engineer falls from roof while trying to escape monkeys; sustains fractures in arms and legs
कुरुक्षेत्र। शहर के आवासीय क्षेत्रों में बंदरों की बढ़ती आवाजाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। बंदर घरों की छतों और गलियों में घूमने के साथ कई बार लोगों के पीछे पड़ जाते हैं। कल्याण नगर में बंदरों से बचने के प्रयास में एक निजी कंपनी में कार्यरत 45 वर्षीय इंजीनियर छत से गिरकर घायल हो गए। हादसे में उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कल्याण नगर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह घर की छत पर खड़े थे। इसी दौरान बंदरों ने उन्हें घेर लिया और उनके पीछे पड़ गए। बंदरों से बचने के लिए उन्होंने साथ लगते अपने चाचा के घर की छत पर कूदने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर बताया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, कल्याण नगर सहित शहर के अन्य आवासीय क्षेत्रों में भी बंदरों की आवाजाही से लोग परेशान हैं। बंदर छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचाते हैं और कई बार लोगों को डराने के साथ उनके पीछे भी पड़ जाते हैं। इससे खासकर घरों की छतों पर जाने वाले लोगों को सतर्क रहना पड़ता है। लोगों ने नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी चलाया गया था अभियान
नगर परिषद के ईओ राजेश कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। बंदरों की समस्या को देखते हुए उन्हें पकड़ने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले भी नगर परिषद की ओर से बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed