{"_id":"688548e8ac8e113b220c128a","slug":"employment-oriented-short-term-courses-will-also-be-started-in-bahlolpur-jindal-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-139515-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहलोलपुर में रोजगारपरक शॉर्ट टर्म कोर्स भी होंगे शुरू : जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहलोलपुर में रोजगारपरक शॉर्ट टर्म कोर्स भी होंगे शुरू : जिंदल
Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर का निरीक्षण करते सांसद नवीन जिंदल । विज्ञप्त
लाडवा। सांसद नवीन जिंदल ने शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर बहलोलपुर का औचक निरीक्षण कर संस्थान की कार्यप्रणाली, दाखिला प्रक्रिया और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।
सांसद ने संस्थान को संचालित करने वाले अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली और विद्यार्थियों के हित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि कोई भी विद्यार्थी वित्तीय कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
उन्होंने मुख्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के साथ-साथ शॉर्ट टर्म रोजगारपरक कोर्सों को भी शीघ्र प्रारंभ करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर में रोजगारपरक शॉर्ट टर्म कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। इस संस्थान को विश्व स्तरीय तकनीकी शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थान में आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लासरूम, प्लेसमेंट सेल, डिजिटल लाइब्रेरी और अन्य आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं।