{"_id":"67a7b4679c06c56f260561a5","slug":"employees-roared-in-support-of-their-demands-warned-of-a-massive-protest-at-the-chief-ministers-camp-office-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-131140-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में गरजे कर्मचारी, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर महापड़ाव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में गरजे कर्मचारी, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर महापड़ाव की चेतावनी
विज्ञापन
पिहोवा।सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी की। विधायक मनदीप सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा का अलग से आठवां वेतन आयोग गठित हो, वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने तक पांच हजार रुपये प्रति माह अंतरिम राहत दी जाए।
सभी प्रकार की वेतन विसंगतियां ठीक की जाएं, रेगुलराइजेशन की नीति बना कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन योजना लागू हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को वायदे के अनुसार 26 हजार वेतन दिया जाए, महंगाई पर रोक लगाई जाए, कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को वायदे के अनुसार जॉब सुरक्षा के तहत सभी हटाए गए कर्मचारियों को वापस डयूटी पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत कर मांगें पूरी नहीं करेगी तो 15 व 16 फरवरी को मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर महापड़ाव डाला जाएगा। इस दौरान बिजली विभाग यूनियन से यूनिट सचिव व कैशियर गुरचरण संधू, मा रामेश्वर ब्लाक अध्यक्ष अध्यापक संघ कुरुक्षेत्र,मा संजीव जिंदल, सुदर्शन जिला सचिव अध्यापक संघ कुरुक्षेत्र, नरेश कुमार, मनोज कुमार, दिनेश कुमार ,बालधारी ,देवा राम, सुरेंद्र यादव, महेंद्र पाल, बिट्टू रंगा, विशाल सैन, रावल गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।