कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मेस कर्मचारियों में रोष गहराता जा रहा है। गर्ल्स हॉस्टल के कस्तूरबा भवन की मेस को ठेके पर देने का विरोध शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक क्रांति पार्क में जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। मेस वर्कर यूनियन के प्रधान रजनीश मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को भी बैठक की गई तो कुवि प्रशासन के रवैये पर कड़ा रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों का कहना है कि हमारी मांगे पूरी न होने तक डटे रहेंगे, जब तक ठेके पर दी गई मेस को सहकारिता नहीं किया जाता विरोध प्रदर्शन करेंगे और मजबूर होकर 21 अगस्त को धरना प्रदर्शन भी करेंगे। इस दौरान उप प्रधान उमा शंकर, महिला उप प्रधान पूनम रावत, महासचिव सुभाष पारचा, कोषाध्यक्ष अमन कुमार, ऑडिटर सुनील कुमार, सह सचिव मुकेश मिश्रा, प्रेस सचिव रोबी राणा, प्रेस सह-सचिव कृष्णचंद सैनी, महेश सुयाल, रोहित दीक्षित, ओम प्रकाश व अन्य सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद