फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Employees of PWD Mechanical Workers Union will surround the Chief Minister's residence on August 11.

Kurukshetra News: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी 11 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास करेंगे घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Employees of PWD Mechanical Workers Union will surround the Chief Minister's residence on August 11.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियनके पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय बिरला मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव रामरतन शर्मा ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने बताया कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 11 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास करनाल का घेराव किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए जिले भर के सभी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई से दो अगस्त तक प्रदेश के सभी उपायुक्तों के कार्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों की मांगों का मांग पत्र मुख्यमंत्री को भिजवाया गया था। संगठन ने सरकार से अपील की थी कि 10 अगस्त तक कर्मचारियों की मांगों को बातचीत द्वारा हल करें। वरना यूनियन द्वारा 11 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास करनाल का घेराव किया जाएगा ।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष तेजपाल गुर्जर ने बताया कि यूनियन कर्मचारियों की मांगों को लेकर काफी समय से संघर्षरत है। सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को लागू करने में आनाकानी कर रही है। जिससे कर्मचारी वर्ग में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए यूनियन 11 अगस्त को करनाल में सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान भी किया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार से अपील की है कि संगठन से बातचीत कर कर्मचारियों की मांगों को हल करें। बैठक में जिला उप प्रधान इंद्रपाल सिंह, राधेश्याम शर्मा, गुरनाम कश्यप, रिखी राम यादव, बलबीर बंसी, सतीश कुमार, वीरेंद्र, गोल्डी, दीपक, सोहन लाल, प्रवीण,कंवरपाल, रणजीत, ज्ञानचंद, गुरबख्श, मनीष कुमार,नरेश सैनी, नरेश मथाना, मुकेश सैनी आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed