फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Embryo testing gang busted, one member arrested

Kurukshetra News: भ्रूण जांच गिरोह का भंडाफोड़, एक सदस्य हत्थे चढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Embryo testing gang busted, one member arrested
कुरुक्षेत्र। 10 साल बाद एक बार फिर से कैलरम गांव निवासी ऋषि पाल भ्रूण जांच मामले में स्वास्थ्य विभाग के हत्थे चढ़ गया। कुरुक्षेत्र व कैथल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को 30 हजार रुपये के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। बता दें कि वर्ष 2016 में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे भ्रूण जांच मामले में पकड़ा था। जिसकी कलायत थाने में 16 अक्तूबर 2016 को एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि ऋषिपाल ने मानस गांव में किराए पर एक दुकान ले रखी थी, जिसमें अल्ट्रासाउंड मशीन का पूरा सेटअप लगा रखा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से एक गर्भवती महिला को बोगस ग्राहक बनाकर शनिवार को ऋषिपाल से भ्रूण जांच कराने के लिए संपर्क किया। ऋषि पाल ने जांच की एवज में 30 हजार रुपये लिए। वह पिहोवा चौक से ग्राहक को बाइक पर बैठाकर लेकर गया। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही ऋषिपाल महिला का अल्ट्रासाउंड कराकर पिहोवा चौक पर छोड़ने आया तभी पुलिस की टीम के साथ उसे दबोच लिया। आरोपी से 30 हजार रुपये भी मौके से बरामद हुए। अल्ट्रासाउंड के बाद महिला को लड़का होने की बात कही गई।
विज्ञापन

पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल सर्जन डॉक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से कैथल एरिया में भ्रूण जांच कराए जाने की गुप्त सूचना मिल रही थी। सिविल सर्जन कैथल से संपर्क कर दोनों जिलों की संयुक्त टीम गठित की गई। जिसमें डॉ. ऋषि सैनी डॉ. गौरव, बंसल, डॉ. गौरव पूनिया डॉ. ललित जांगड़ा, राजीव कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed