फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eligible villagers of 26 villages will soon get 100-yard plots.

Kurukshetra News: 26 गांवों के पात्र ग्रामीणों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाॅट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Eligible villagers of 26 villages will soon get 100-yard plots.
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के द्वितीय चरण के तहत जिले के 26 गांवों के पात्र ग्रामीण परिवारों को जल्द ही 100-100 गज के प्लाॅट दिए जाएंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सभी बीडीपीओ को अपने-अपने खंड के गांवों के प्लाॅट आवंटन के संबंध की सभी तैयारियों को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। इससे पहले दूसरे चरण के कार्य को पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए जिला परिषद, पंचायत व तहसीलदारों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत जिले के 26 गांव के 1353 नाम ड्राॅ के तहत जारी किए थे। इन नामों की ग्राम स्तर पर पहले कर्मचारियों और फिर अधिकारियों की ओर से वेरिफिकेशन की जानी थी। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि सभी पात्र परिवारों को 100-100 गज के प्लाॅट आवंटित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि जिन गांवों की वेरिफिकेशन का कार्य पूरा हो चुका है, वहां पर आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जाए। इसके साथ ही जहां पर किसी भी प्रकार का विवाद बनता है, उसकी रिपोर्ट बनाकर भेजें, ताकि उसका समाधान करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

30,649 नागरिकों ने पीएम ग्रामीण आवास के लिए स्वयं किया आवेदन

उपायुक्त के मुताबिक पीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत स्वयं व पंचायत की ओर से आवेदन किए गए थे। इसके तहत जिले के 30,649 नागरिकों की लिस्ट पोर्टल पर प्राप्त हुई है। इनकी वेरिफिकेशन पंचायत विभाग की ओर से की जानी है। पंचायत विभाग की वेरिफिकेशन के बाद पांच प्रतिशत का सर्वे ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की ओर से किया जाएगा। बाद में दो प्रतिशत का सर्वे जिला स्तरीय अधिकारी की तरफ से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सर्वे को करने के लिए जिला परिषद की ओर से ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों और अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। जिन्हें अपनी रिपोर्ट को आवास प्लस एप्लीकेशन के माध्यम से सबमिट करना होगा। ये सर्वे 31 जनवरी तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed