{"_id":"6609c299c804dc3ee0052064","slug":"electricity-corporations-claim-you-will-not-sweat-due-to-unannounced-power-cuts-during-the-scorching-heat-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-115983-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भीषण गर्मी के दौरान बिजली के अघोषित कटों के चलते नहीं छूटेगा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भीषण गर्मी के दौरान बिजली के अघोषित कटों के चलते नहीं छूटेगा पसीना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गर्मी के सीजन को देखते हुए बिजली निगम ने कमर कस ली है। दावा है कि इस गर्मी के सीजन में जिले के लोगों को अघोषित कटों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए निगम ने समय रहते तैयारी करने के साथ बिजली की चोरी को रोकने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने से बिजली की मांग और खपत भी बढ़ने लगेगी, क्योंकि तापमान चढ़ने से लोग एसी का भी इस्तेमाल करेंगे। हालांकि अभी तापमान में ज्यादा इजाफा न होने से लोग पंखे का सहारा ले रहे हैं।
बिजली निगम के मुताबिक जिलेभर में कुल तीन लाख 25 हजार 850 के बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें दो लाख 37 हजार उपभोक्ताओं के पास घरेलू कनेक्शन है, जबकि वाणिज्य, कृषि, स्ट्रीट लाइट, रेलवे और सरकारी कार्यालय में 88 हजार से अधिक कनेक्शन हैं। हालांकि आए दिन नए उपभोक्ता भी कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं।
वहीं गर्मी का सीजन शुरू होते ही पंखों का इस्तेमाल होने लगा है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी का इस्तेमाल भी शुरू होगा, जिससे बिजली की खपत बढ़ना लाजमी है। इस माह 29 मार्च तक जिले में 844.07 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है, जबकि पिछले महीने फरवरी में यह खपत 87.59 लाख यूनिट ज्यादा थी, क्योंकि सर्दी के चलते हीटर और अन्य सर्दी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा था।
विज्ञापन
उधर, निगम के अधिकारियों का भी कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण खपत पर असर पड़ रहा है। जैसे ही गर्मी बढ़ेगी बिजली खपत में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। इस बार सर्दी अधिक पड़ने के कारण जनवरी माह में सबसे ज्यादा बिजली की खपत हुई। इस साल तीन महीने में जनवरी में 1001.74 लाख यूनिट की खपत हुई, जबकि फरवरी और मार्च में मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बिजली खपत कुछ कम हुई। सुबह आठ से 10 बजे तक बिजली की खपत कम होती है।
बिजली के तारों को किया जा रहा दुरुस्त
गर्मी के सीजन को देखते हुए निगम की ओर से बिजली के तारों की मरम्मत की जा रही है, क्योंकि बिजली के तारों पर गर्मी का प्रतिकूल असर पड़ता है। गर्मी में अधिक लाेड बढ़ने से तार गर्म होकर टूट जाते हैं। इससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। साथ बिजली के तारों को छू रही पेड़ की टहनियों की भी छंटाई की जा रही है।
चार माह के दौरान हुई खपत
महीना-- -- -- -- -- -- -- -- -- बिजली की खपत
दिसंबर-- -- -- -- -- -- -- -- -- 828.08 लाख यूनिट
जनवरी-- -- -- -- -- -- -- -- 1001.74 लाख यूनिट
फरवरी-- -- -- -- -- -- -- -- -931. 66 लाख यूनिट
मार्च-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 844.07 लाख यूनिट
निगम की तैयारी पूर्ण : अशोक यादव
बिजली निगम के एसई अशोक यादव ने बताया कि विभाग की ओर से सभी तैयारी कर ली गई है। फीडरों की जांच के साथ नए ट्रांसफार्मर रखे जा रहे हैं। कई नए कर्मी विभाग में शामिल हुए हैं, जो शिकायत मिलते ही उसका निवारण करेंगे। इसके अलावा बिजली की चोरी रोकने के लिए टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें कभी भी दबिश दे सकती हैं।
विज्ञापन
बिजली निगम के मुताबिक जिलेभर में कुल तीन लाख 25 हजार 850 के बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें दो लाख 37 हजार उपभोक्ताओं के पास घरेलू कनेक्शन है, जबकि वाणिज्य, कृषि, स्ट्रीट लाइट, रेलवे और सरकारी कार्यालय में 88 हजार से अधिक कनेक्शन हैं। हालांकि आए दिन नए उपभोक्ता भी कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं गर्मी का सीजन शुरू होते ही पंखों का इस्तेमाल होने लगा है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी का इस्तेमाल भी शुरू होगा, जिससे बिजली की खपत बढ़ना लाजमी है। इस माह 29 मार्च तक जिले में 844.07 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है, जबकि पिछले महीने फरवरी में यह खपत 87.59 लाख यूनिट ज्यादा थी, क्योंकि सर्दी के चलते हीटर और अन्य सर्दी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा था।
विज्ञापन
उधर, निगम के अधिकारियों का भी कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण खपत पर असर पड़ रहा है। जैसे ही गर्मी बढ़ेगी बिजली खपत में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। इस बार सर्दी अधिक पड़ने के कारण जनवरी माह में सबसे ज्यादा बिजली की खपत हुई। इस साल तीन महीने में जनवरी में 1001.74 लाख यूनिट की खपत हुई, जबकि फरवरी और मार्च में मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बिजली खपत कुछ कम हुई। सुबह आठ से 10 बजे तक बिजली की खपत कम होती है।
बिजली के तारों को किया जा रहा दुरुस्त
गर्मी के सीजन को देखते हुए निगम की ओर से बिजली के तारों की मरम्मत की जा रही है, क्योंकि बिजली के तारों पर गर्मी का प्रतिकूल असर पड़ता है। गर्मी में अधिक लाेड बढ़ने से तार गर्म होकर टूट जाते हैं। इससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। साथ बिजली के तारों को छू रही पेड़ की टहनियों की भी छंटाई की जा रही है।
चार माह के दौरान हुई खपत
महीना
दिसंबर
जनवरी
फरवरी
मार्च