फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity Corporation has Rs 27 crore stuck, government departments are also defaulters

Kurukshetra News: बिजली निगम के अटके 27 करोड़ रुपये, सरकारी विभाग भी डिफाल्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation has Rs 27 crore stuck, government departments are also defaulters
कुरुक्षेत्र। बिजली निगम का सरकारी विभागों व डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर करीब 27 करोड़ रुपये बकाया है, इनमें से 24 हजार डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं पर ही करीब 25 करोड़ बकाया है। जिले में करीब ढ़ाई लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 28 हजार उपभोक्ता डिफाल्टर चल रहे थे। सप्ताहभर में आठ हजार उपभोक्ताओं ने डिफाल्टरी तोड़कर छह करोड़ का भुगतान किया।
विज्ञापन

सरकारी विभागों पर बिजली निगम का करीब तीन करोड़ का भुगतान अटका है। सरकारी विभागों में सबसे ज्यादा नगर परिषद पर करीब एक करोड़ व पंचायत पर सवा करोड़ रुपया बकाया है। नगर परिषद ने करीब एक साल से बिल नहीं भरा। पुलिस विभाग पर 10 लाख, शिक्षा विभाग पर 10 लाख, सर्किट हाउस पर 30 लाख, स्वास्थ्य विभाग पर पांच लाख, डीसी ऑफिस पर 30 लाख रुपये का बिल बकाया है। उधर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि परिषद का इतना लंबा बिल व भुगतान बकाया नहीं हो सकता। निगम के प्रोपर्टी टैक्स की एवज में परिषद का बिजली बिल समायोजित होता है। अगर भुगतान लंबित माना जा रहा है तो इसका पता करवाकर उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

आठ हजार उपभोक्ताओं ने डिफाल्टरी तोड़ी : बिजली निगम के एसई मदन गोपाल जिंदल का कहना है कि सरकारी विभागों पर निगम का करीब तीन करोड़ व डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर 25 करोड़ का बिल बकाया है। डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना चला रखी है। डिफाल्टर उपभोक्ता अपनी डिफाल्टरी तोड़ रहे हैं। आठ हजार उपभोक्ताओं ने डिफाल्टरी तोड़ी है, इन उपभोक्ताओं से छह करोड़ की रिकवरी हुई है, जो उपभोक्ता बिल की राशि जमा नहीं कराएंगे जल्द ही उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed