फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   electric bill, 17 lakhs, unit 400, electric department, kurukshetra

चार सौ यूनिट का बिल साढ़े 17 लाख रुपये भेजा

Sun, 16 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 16 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
electric bill, 17 lakhs, unit 400, electric department, kurukshetra
बिजली बिल दिखाता दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला

अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चला रहे एक बिजली उपभोक्ता के उस समय होश उड़ गए जब बिजली निगम ने उसे महज एक माह का बिजली बिल साढ़े 17 लाख का थमा दिया। यह बिल पूरी मंडी में चर्चा विषय बन गया। उपभोक्ता नवीन गोयल ने बताया कि उनकी दुकान कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में जय लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से है और वह मंडी में कमिशन एजेंट है। उनकी दुकान का हर माह तीन से चार हजार रुपये का बिजली बिल आता है लेकिन इस बार यह बिल साढे़ 17 लाख रुपये आया, जिसे देख वह व परिवार के अन्य सदस्य दंग रह गए।

विज्ञापन


वे तुरंत काली कमली आश्रम स्थित निगम कार्यालय गए लेकिन वहां पर अधिकारियों ने उन्हें कोई विकल्प नहीं सुझाया। जबकि उनकी बिजली यूनिट चार सौ के करीब है। नवीन गोयल ने बताया कि उनके जैसे काफी उपभोक्ता हैं, जिनके साथ निगम हर महीने इस प्रकार की लापरवाही करता है। जब इस मामले को लेकर निगम से बात की जाती है तो वह कार्रवाई करने की बजाए उपभोक्ता को ही परेशान करते है। इस संबंध में बिजली निगम के संबंधित एसडीओ ने बताया कि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है यदि कोई ऐसा मामला है तो वे जांच करने के बाद ही कुछ बता सकते है। अगर बिल गलत गया होगा तो उसे ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed