फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elections concluded under the supervision of police and paramilitary forces.

Kurukshetra News: पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों की निगरानी में चुनाव संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Elections concluded under the supervision of police and paramilitary forces.
कुरुक्षेत्र। पुलिस, होमगार्ड, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों की निगरानी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया। जिले में मतदान के लिए बनाए गए 810 मतदान केंद्रों पर तीन हजार पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक बल की आठ टुकड़ियां मुस्तैद रहीं। हालांकि कई जगह पर कहासुनी, नोकझोंक और झड़प के मामले भी सामने आए।
विज्ञापन

मतदान के लिए चार पुलिस उप-अधीक्षक, चार निरीक्षक तथा 11 थाना प्रबंधकों को सुरक्षा की कमान सौंपी गई थी। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर गश्त के लिए 52 टीमें, 26 विशेष दल समेत 102 टीमें को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। किसी भी हालात से निपटने के लिए दो नियंत्रण और दो निगरानी कक्ष स्थापित किए थे। उधर, निगरानी के लिए 24 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 36 स्टेटिक सर्विलांस टीम, चार वीडियो सर्विलांस टीम तैनात रहीं।
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर भीड़ से निपटने के लिए राजनैतिक दलों के शिविरों को 200 मीटर लगाने के आदेश प्रशासन ने जारी किए थे। सभी दलों ने इसका पालन किया। मतदान केंद्र पर मतदाता के अतिरिक्त किसी और को खड़ा नहीं होने दिया गया। मतदाता की आईडी देखकर उनको बूथ में प्रवेश दिया गया। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र से 200 मीटर के दायरे में धारा 189 (4) लागू की गई थी। किसी मतदाता या नागरिक को मतदान केंद्र के नजदीक किसी प्रकार का हथियार, प्रचार सामग्री व अन्य कोई संदिग्ध वस्तु लेकर जाने की मनाही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के साथ ईवीएम स्टॉन्ग रूम में रखी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक व पारदर्शिता तरीके से संपन्न कराने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) के सामुदायिक भवन व शूटिंग हॉल में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां पर मतदान के बाद ईवीएम को थ्री-लेयर सुरक्षा में रखा गया है। यहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed