फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Election noise has stopped, now door-to-door emphasis

Kurukshetra News: थमा चुनावी शोर, अब डोर-टू-डोर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Election noise has stopped, now door-to-door emphasis
कुरुक्षेत्र। विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले महीने से चल रहा शोर वीरवार शाम छह बजे थम गया है, जिसके बाद अब शुक्रवार तक डोर-टू-डोर पर जोर रहेगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी प्रत्याशियों से लेकर राजनीतिक दलों ने भी पूरी ताकत झोंकी। कहीं रोड शो किए गए तो कहीं जनसभा का आयोजन किया, जिसमें स्टार प्रचारक गरजते रहे। अब प्रत्याशियों ने चुनाव-प्रचार के बाद समीकरणों के अनुसार रणनीति बनाकर डोर-टू-डोर चलाने का अभियान शुरू किया। प्रत्याशियों के लिए शुक्रवार का दिन व रात मुश्किल भरी रहने वाली है। चुनाव प्रचार थमते ही प्रत्याशियों के कार्यालयों पर भी रौनक घट गई।
विज्ञापन

अंतिम दिन वीरवार को लाडवा क्षेत्र में जहां कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रचार में देर रात तक जुटे रहे तो वहीं उनकी पत्नी भी मोर्चा संभाले रहीं। इसी क्षेत्र के निर्दलीय संदीप गर्ग ने रोड शो निकाला। उधर पिहोवा में कांग्रेस के मनदीप चट्ठा व भाजपा के जयभगवान शर्मा ने अपने-अपने रोड शो निकाले तो शाहाबाद में भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। थानेसर में आप प्रत्याशी कृष्ण बजाज के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता व पंजाब के कई बड़े नेताओं ने रोड शो निकाला।
विज्ञापन




हॉट सीट लाडवा पर रहा सबसे ज्यादा दारोमदार
जिले की ही नहीं प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जा रही लाडवा पर सबसे ज्यादा दारोमदार रहा है। राजनीतिक दलों से हो या आजाद, सबसे ज्यादा प्रत्याशी भी इसी सीट है तो वहीं हर किसी की ओर से पूरा दम लगाया गया है। यहां कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रत्याशी होने के चलते भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र के थीम पार्क से भले ही जीटी बेल्ट की 23 सीटों के मतदाताओं को साधने का प्रयास किया था और उन्होंने भी लाडवा पर खास जोर दिया था। यही नहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार यहां पसीना बहाते रहे तो वहीं भाजपा के स्टार प्रचार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के अलावा हेमा मालिनी भी पहुंची थी। उधर कांग्रेस के मेवा सिंह के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी पसीना बहा चुके हैं। इनेलो प्रत्याशी के लिए अभय चौटाला शुरुआत में ही अपील करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




थानेसर में पीएम से सीएम तक, सभी जुटे
थानेसर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री सुभाष सुधा के समर्थन में भाजपा ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री ने इसी धरा से प्रदेश के लिए चुनावी अभियान का शंखनाद किया था तो वहीं यहां पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी व सांसद नवीन जिंदल ने भी जमकर प्रचार किया। उधर कांग्रेस के अशोक अरोड़ा के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भी जनसभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। वहीं आप के कृष्ण बजाज के समर्थन में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता व पंजाब के कई मंत्री पहुंचे।



पिहोवा में भी पहुंचे बड़े नेता, बनाया माहौल
पंजाब से सटे पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में भी सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरा जोर लगाया है। भाजपा के जयभगवान शर्मा के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे तो वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी व सांसद नवीन जिंदल ने भी यहां भाजपा का दूसरी बार कमल खिलाने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। उधर कांग्रेस के मनदीप चट्ठा के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे थे। उधर आप के गेहल सिंह संधू के समर्थन में पंजाब के कई मंत्री पहुंचे। उधर जजपा प्रत्याशी डॉ. सुखविंद्र कौर के लिए पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला व पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी पहुंचे थे।




शाहाबाद में नहीं छोड़ी कोई कसर
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे व मारकंडा नदी के आसपास स्थित शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी बड़े नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए पूरा जोर लगाया। भाजपा के सुभाष कलसाना के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पहुंचे तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामकरण काला के समर्थन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने रथयात्रा निकाली तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व सांसद दीपेंद हुड्डा भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed