फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly bike driver dies due to bike collision, grandson injured

Kurukshetra News: बाइक की टक्कर लगने से बुजुर्ग बाइक चालक की मौत, पोता चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Elderly bike driver dies due to bike collision, grandson injured
कुरुक्षेत्र। बीड़ कालवा मोड़ के निकट एक बाइक चालक ने उसके आगे चल रहे बुजुर्ग की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग बाइक चालक दर्शन सिंह 69 निवासी कालवा की मौत हो गई, जबकि उसका आठ वर्षीय पोता भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में बलिहार सिंह निवासी कालवा ने बताया कि वह अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए वीरवार शाम को लाडवा रोड के पंप गया था। करीब सवा छह बजे बीड़ कालवा मोड़ के पास पहुंचा तो उसका चाचा दर्शन सिंह बाइक पर अपने पोते समर्थ सिंह को ट्यूशन से लेकर घर जा रहा था। इस दौरान मोड़ के पास पीछे से आए एक बाइक चालक ने उसके चाचा की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही उसका चाचा और भतीजा समर्थ बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इसमें उसका चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गया और भतीजा को भी चोट लगी। उसने अपनी बाइक रोककर दोनों को संभाला और राहगीर की मदद से चाचा को सरकारी अस्पताल बाबैन पहुंचाया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर दिया, मगर बीच रास्ते में करीब साढ़े आठ बजे उसके चाचा ने दम तोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed