फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Educational tour of students of Government College Chammu Kalan

Kurukshetra News: राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Educational tour of students of Government College Chammu Kalan
इस्माईलाबाद। सरकारी कॉलेज के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना होते हुए।
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां के विद्यार्थियों को एक दिवसीय शिक्षण भ्रमण के तहत चंडीगढ़ का दौरा करवाया गया। प्राचार्य गीता सुखीजा ने कहा कि इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के बाहर व्यावहारिक ज्ञान देना और ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थलों की महत्ता से अवगत कराना था।
विज्ञापन

भ्रमण दल ने सबसे पहले प्रसिद्ध रॉक गार्डन का भ्रमण किया, जहां विद्यार्थियों ने नेक चंद सैनी द्वारा निर्मित अद्भुत कलाकृतियों को नजदीक से देखा। इसके बाद सुखना झील का अवलोकन किया। उन्होंने झील की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और जल संरक्षण के महत्व को समझा। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ म्यूजियम का भ्रमण किया। इतिहास, कला और संस्कृति से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। अंत में दल ने माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन किए और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed