फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education

रिफ्रेशर कोर्स के आठवें दिन न्यूक्लियर और पार्टिकल एस्ट्रोफिजिक्स विषय पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
education
education - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास केंद्र द्वारा चलाए जा रहे रिफ्रेशर कोर्स के आठवें दिन मुख्य वक्ता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग के प्रो. शशि कुमार धीमान रहे। उन्होंने न्यूक्लियर और पार्टिकल एस्ट्रोफिजिक्स विषय पर चर्चा की। पहले सत्र में उन्होंने बताया कि प्रत्येक वस्तु छोटे-छोटे अणुओं से मिलकर बनी होती है। जैसे हमारा शरीर विभिन्न पदार्थों से मिलकर बना है। उन्होंने बताया कि आर्यभट्ट पहले ऐसे वैज्ञानिक थे, जिन्होंने बताया कि पृथ्वी गोल और अपने अक्ष और सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है। उन्होंने आर्य भट्ट, भास्कराचार्य और आचार्य कणद की खोज के बारे में विस्तार से चर्चा की। दूसरे सत्र में उन्होंने बिग-बैंग थ्योरी के बारे में विस्तार से चर्चा की। दोपहर बाद के सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के डॉ. फकीर चंद की अध्यक्षता में डॉ. रेखा जांगडा ने माइकोराइजा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माईकोराइजा मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाता है। डॉ. रूपेंद्र ने फंक्शन और प्रकार, डॉ. विकास संधू ने सेफ्टी फीचर्स ऑफ मॉडर्न कार, डॉ. अनिल सांगवान ने इलेक्ट्र्रिसिटी फ्रोम जेनरेशन टू होम, डॉ. रेनू यादव ने ऑजोन लेयर डिपलिशन और डॉ. अरविंद कुमार ने ट्रांसपिरेशन और उनके प्रकार के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर कोर्स के आयोजक प्रो. राजेश खरब और सह-आयोजक डॉ. मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed