फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A common krait snake bit a mother and daughter; both are undergoing treatment in the hospital.

Kurukshetra News: कॉमन करैत सांप ने मां-बेटी को डसा, दोनों अस्पताल में उपचाराधीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A common krait snake bit a mother and daughter; both are undergoing treatment in the hospital.
शाहाबाद। गोरीपुर गांव में घर के आंगन में चारपाई पर सो रही मां-बेटी को कॉमन करैत सांप ने डस लिया। वीरवार रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना से परिवार में खलबली मच गई। गनीमत रही कि नवरात्र के अवसर पर घर में जल रही ज्योत की रोशनी में छह वर्षीय बच्ची की नजर चारपाई पर मौजूद सांप पर पड़ गई इसके बाद परिजनों को घटना का पता चला।
विज्ञापन

दोनों को तत्काल निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बच्ची को सिर और पेट में तेज दर्द की शिकायत के चलते आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गोरीपुर निवासी सुनील रात को अपनी छह वर्षीय बेटी आशमी के साथ घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे सुनील बाथरूम जाने के लिए उठे। लौटने पर बच्ची ने उन्हें चारपाई पर सांप होने की जानकारी दी। घर में नवरात्र के चलते ज्योत जल रही थी, जिसकी रोशनी में बच्ची की नजर सांप पर पड़ गई थी। सुनील ने लाइट जलाकर देखा तो चारपाई पर करीब तीन फुट लंबा कॉमन करैत सांप था। तब तक सांप बच्ची के पैर की अंगुली पर डंस चुका था। सुनील ने सांप को उठाकर घर से बाहर फेंक दिया, इसके बाद जब परिवार ने स्थिति पर गौर किया तो सुनील की पत्नी पूनम के पैर पर भी सांप के काटने का निशान दिखाई दिया। पूनम घर के अंदर अन्य बच्चों के साथ सो रही थी, इससे आशंका हुई कि सांप ने उसे भी डस लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस में पिछले साल सर्पदंश से हुई थी बच्चे की मौत
गांव में इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष इसी घर के पड़ोस में रहने वाले आठ वर्षीय बच्चे की भी सांप के डसने से मौत हो गई थी। अब एक बार फिर उसी क्षेत्र में मां-बेटी के सर्पदंश का शिकार होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। रात के समय घरों के आंगन में सोने वाले परिवारों में भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed