{"_id":"5f5a8fa18ebc3e61602150eb","slug":"education-exam-student-question-paper-kurukshetra-news-knl43792833","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्न-पत्र डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को एक घंटे से ज्यादा करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्न-पत्र डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को एक घंटे से ज्यादा करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा शुरू होने से पहले ही सर्वर न चलने से ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा दे विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा से पहले कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहले रोल नंबर नहीं मिला, इसके बाद परीक्षा के दिन समय पर प्रश्न-पत्र नहीं उपलब्ध हुआ। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र एक से सवा घंटे के बीच केयू की वेबसाइट पर अपलॉड किया गया।
11 बजे केयू की वेबसाइट तकनीकी खामियों के कारण बंद हो गई। इसके अलावा दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में कुछ प्रश्न-पत्र अपलॉड नहीं हो सके। इससे विद्यार्थियों का समय बर्बाद होने के साथ ही मानसिक परेशानी का सामना भी करना पड़ा। आखिरकार विद्यार्थियों ने अपनी उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ बनाकर संबंधित कॉलेज, संस्थान व विभाग की ईमेल आईडी पर भेजी।
2 से 5 मिनट तक विद्यार्थियों पर ऑब्जर्वर ने रखी निगरानी
केयू प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों को निगरानी रखने के लिए 38 ऑब्जर्वर नियुक्त किये गए है, ताकि विद्यार्थी किसी तरह की नकल न कर सके, लेकिन अधिकतर विद्यार्थियों के पास मात्र 2 से 5 मिनट तक वीडियो कॉल की गई। इसके अलावा डिस्टेंस एजुकेशन के विद्यार्थियों के पास वीडियो कॉल आई ही नहीं। विवि प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज व संस्थानों में ऑफलाइन परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए 306 सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन
10:40 पर आया प्रश्न-पत्र
केएमवी कॉलेज पूंडरी की छात्रा मुस्कान शर्मा ने बताया कि उनका सुबह 10 बजे बीए संस्कृत की परीक्षा था, लेकिन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 10:40 मिनट पर प्रश्न-पत्र अपलॉड किया गया। इसके बाद उन्होंने अपनी परीक्षा दी। कहा कि जब तक प्रश्न-पत्र अपलॉड नहीं हुआ, तब तक मानसिक रुप से परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इसी कॉलेज की छात्रा मधु ने बताया कि उसका बीकॉम फाइन ईयर के बिजनेस मैनेजमेंट की पेपर था, लेकिन वेबसाइट पर पौने 11 बजे अपलॉड किया गया।
सवा 11 बजे मिला प्रश्न-पत्र, नहीं आई कोई वीडियो कॉल
बीए फाइन ईयर के छात्र निखिल का कहना है कि सवा 11 बजे सुबह संस्कृत का प्रश्न-पत्र अपलॉड किया गया। इसके बाद उन्होंने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान किसी ऑब्जर्वर की कोई वीडियो कॉल नहीं आए। उन्होंने पीडीएफ बनकर अपनी उत्तरपुस्तिका को संबंधित विभाग की ईमेल आईडी पर मेल कर दिया।
10 से 15 मिनट तक प्रश्न-पत्र अपलॉड होने में हुई देरी: प्रवक्ता
केयू प्रवक्ता डॉ. दीपक राय का कहना है कि सुबह 10 बजे अचानक विश्वविद्यालय की वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिसकी वजह से 10 से 15 मिनट देरी से प्रश्न-पत्र अपलॉड किया गया, जबकि दोपहर के दौरान विद्यार्थियों को समय पर प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराए गए। प्रश्न-पत्र देरी से अपलॉड होने के चलते विद्यार्थियों को भी उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ को भेजने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया था। कहा कि प्रशासन व्यवस्था बना रहा है, ताकि विद्यार्थियों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न आए।