फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eastern Uttar Pradesh won the best sports trophy, Kurukshetra

Kurukshetra News: पूर्वी उत्तर प्रदेश ने जीती सर्वश्रेष्ठ खेल ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Eastern Uttar Pradesh won the best sports trophy, Kurukshetra
विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के 33वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन हुआ। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 242 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार की ट्रॉफी पूर्वी उत्तर प्रदेश को मिली।
पांच दिवसीय खेल समारोह में महिलाओं के बाल वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रथम पुरस्कार दक्षिण मध्य क्षेत्र, द्वितीय पुरस्कार पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र और तृतीय पुरस्कार पश्चिमी क्षेत्र ने प्राप्त किया। महिलाओं के किशोर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रथम पुरस्कार पूर्वी उत्तर प्रदेश, द्वितीय पुरस्कार मध्य क्षेत्र एवं तृतीय पुरस्कार दक्षिण मध्य क्षेत्र को प्राप्त हुआ। महिलाओं के तरुण वर्ग में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार की सूची में प्रथम पश्चिम क्षेत्र, द्वितीय दक्षिण मध्य क्षेत्र और तृतीय पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र रहा।
विज्ञापन

पुरुषों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रथम, उत्तर पूर्व क्षेत्र द्वितीय और पूर्वी उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा। किशोर वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रथम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वितीय और मध्य क्षेत्र तृतीय स्थान पर रहा। तरुण वर्ग में प्रथम स्थान पर पूर्वी उत्तर प्रदेश, द्वितीय स्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तृतीय स्थान दक्षिण मध्य क्षेत्र ने प्राप्त किया। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के तरुण वर्ग के भैया मनीष कुमार यादव सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए और बाल वर्ग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुज कुमार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। अनुशासन का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने दिए 11 लाख
खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि खिलाड़ी मैदान में जो खेल भावना एवं टीम भावना दिखाता है वह जीवन भर खिलाड़ी के काम आता है। उन्होंने कहा कि जो जीतकर जा रहे हैं उन्हें भी शुभकामनाएं लेकिन जो जीत नहीं पाए उन्हें यहां से मेहनत करने के संकल्प के साथ जाना चाहिए और अगले वर्ष फिर जीत की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने 11 लाख रुपये मुख्यमंत्री कोष एवं 11 लाख रुपये अपने स्वयं के कोष से इस आयोजन पर होने वाले खर्च के लिए देने की भी घोषणा की है।

अगला खेल समारोह बिहार में होगा
वद्या भारती उत्तर क्षेत्र के महामंत्री देशराज, खेल प्रमुख मलखान तथा हरियाणा के खेल संयोजक किशोर चौहान ने खेल ध्वज को राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत को प्रदान किया जिन्होंने ध्वज को अगले वर्ष के खेल समारोह के आयोजन के लिए उत्तर पूर्व क्षेत्र बिहार को प्रदान किया । विद्या भारती के अगले 34वें राष्ट्रीय खेल समारोह उत्तर पूर्व क्षेत्र बिहार में आयोजित किए जाएंगे। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केयू कुलपति प्रोफ़ेसर सोमनाथ सचदेवा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी एवं विद्या भारती के संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत एवं सह संगठन मंत्री श्री राम आरावकार भी मौजूद रहे । विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित विधायक सुभाष सुधा पहुंचे। उन्होंने 11 लाख रुपये सांसद नायब सिंह सैनी की तरफ से और पांच लाख रुपये खेल मंत्री संदीप सिंह की तरफ से देने की घोषणा की है ।

 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं।  संवाद

खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed