फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Earned merit by feeding green fodder to cows.

Kurukshetra News: गायों को हरा चारा खिलाकर प्राप्त किया पुण्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Earned merit by feeding green fodder to cows.
लाडवा। श्राद्ध पक्ष में पितरों की आत्मिक शांति और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए दान-पुण्य तथा गोसेवा का विशेष महत्व माना जाता है। इसी परंपरा के तहत आदित्य सिंगला ने अखंड गोशाला मथाना चौकी में गायों को हरा चारा खिलाया और गोसेवा कर पुण्य कमाने का संदेश दिया। संचालक स्वामी सत्यानंद से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। स्वामी ने श्राद्ध पक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में श्राद्ध अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है। जरूरतमंदों की सहायता करना, अन्नदान करना और गोसेवा जैसे पुण्य कार्य करना शुभ माना जाता है। गोदान को भी धार्मिक परंपराओं में विशेष स्थान दिया गया है। लोगों को सामर्थ्य अनुसार गोसेवा करनी चाहिए। पूर्वजों के बताए संस्कारों और अच्छे कर्मों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सिंगला ने कहा कि धार्मिक अवसरों पर सेवा और दान-पुण्य के कार्य से मन को शांति मिलती है तथा समाज में परोपकार की भावना मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed